Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
ये फायदे जानकर आप भी शुरू कर देंगे रोज़ाना शहद का इस्तेमाल
हम हमेशा ही एक ऐसे फूड की तलाश में रहते हैं जो स्वाद के साथ-साथ सेहतमंद भी हो। प्रकृति ने हमें ऐसे कई चमत्कारिक खाद्य उत्पाद दिए हैं।
शहद इसका सर्वोत्तम उदाहरण है। इसे अनेक सेहतवर्द्धक फायदों के लिए जाना जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि शहद शरीर के लिए दवा के रूप में भी काम करता है। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप और आपके दोस्त भी रोज़ एक चम्मच शहद खाना शुरु कर देंगें।
तो चलिए जानते हैं कि रोज़ाना एक चम्मच शहद खाने के क्या क्या फायदे आपको मिल सकते हैं।

करता है एंटीऑक्सीडेंट का काम
शहद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिंस और प्रोटीन से युक्त होता है और रोज़ इसका सेवन करने से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।

स्किन का बढ़ाए ग्लो
शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं जोकि त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करते हैं। कई लोग शहद को चेहरे पर भी लगाते हैं। इससे त्वचा को ठंडक मिलती है।


मीठेपन का स्वाद रखे बरक़रार
वज़न बढ़ने पर डॉक्टर शुगर का सेवन कम करने की सलाह देते हैं। चीनी की जगह आप अपने खाने में शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये ब्लड शुगर के साथ वज़न को भी नियंत्रित रखता है। शहद में विटामिन बी6, फोलिक एसिड, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, सोडियम, जिंक, पोटाशियम, फास्फोरस और मिनरल्स होते हैं जोकि मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखते हैं।
स्टडी में सामने आया है कि डाइट में चीनी की जगह शहद को शामिल करने से मोटे लोगों में कार्डियोवस्कुलर रोगों का खतरा भी कम होता है।

कोलेस्ट्रॉल को करे नियंत्रित
शहद में कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है। इलिनोइस और अन्य अध्ययनों के अनुसार शहद में मौजूद विटामिंस और मिनरल्स बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करते हैं।
रोज़ शहद खाने से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट लेवल पर भी इसका सकारात्मक असर पड़ता है जोकि कोलेस्ट्रॉल से लड़ने में भी मदद करता है।

दिल का रखे ख्याल
रिसर्च में भी ये बात साबित हुई है कि शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स धमनियों को ब्लॉक होने और कई ह्रदय रोगों से बचाते हैं।
अध्ययन में 8 से 68 उम्र के 25 पुरुषों को एक गिलास पानी में 4 चम्मच शहद डालकर पीने को कहा गया। इससे उनके रक्त में एंटीऑक्सीडेंट का स्तर बढ़ गया।

स्ट्रेस में दे साथ
शहद स्ट्रेस से लड़ने में भी मदद करता है और अगर मेनोपॉज में महिलाएं रोज़ एक चम्मच शहद खाती हैं तो इससे उनकी याद्दाश्त भी तेज़ होती है। शरीर को कैल्शियम अवशोषित करने में भी शहद मदद करता है। ये दिमाग के लिए भी फायदेमंद होता है।

पेट की करे रक्षा
शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं इसलिए सुबह खाली पेट एक चम्मच शहद खाने से फायदा होता है। ये पेट से जुड़ी कई बीमारियों से बचाता है। पेट में शहद जाने पर बैक्टीरिया नहीं बनता है और म्यूकोसा में छोटे घाव भी भर जाते हैं।

अनिद्रा की परेशानी करता है दूर
शोधकर्ताओं का कहना है कि गर्म दूध के साथ शहद लेने से नींद संबंधित समस्याएं दूर होती हैं।

और भी हैं फायदे
इसके अलावा लहसुन में भी कई औषधीय गुण होते हैं इसलिए आप लहसुन और शहद को भी एकसाथ ले सकते हैं। शहद और लहसुन इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। सर्दी-खांसी और बुखार का असरकारी नुस्खा है शहद और लहसुन।
3-4 लहसुन की कलियां लें और एक कप कच्चा शहद और एक छोटा सा जार लें। लहसुन को बारीक काटकर उसे जार में भर दें और उस पर शहद डालें। ढक्कन बंद कर दें और इसे कुछ दिनों के लिए छोड़ दें। रोज़ सुबह खाली पेट एक चम्मच इसका सेवन करें। इससे कुछ ही दिनों में प्रतिरक्षा प्रणाली और शरीर को लाभ होने लगेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
