Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
होली पार्टी में ऑवरईटिंग से हो गई बदहजमी.. जानिए क्या करें?
होली पार्टी में खूब जमकर धमाल करने के साथ गुझियां, नमकीन, ठंडाई, मिठाई और कई तरह के पकवानों का जब तक स्वाद नहीं लिया तो होली का मजा फीका रह जाता हैं। लेकिन कभी कभी ज्यादा खाने के चक्कर में बदहजमी और अपच की परेशानी हो जाती हैं।

जिस वजह से त्योहार का मजा भी खराब हो जाता हैं। होली पार्टी में ओवर ईटिंग या फैटी फूड खाने के वजह से बदहजमी की शिकायत हो जाती हैं। एक तला हुआ भोजन, फिर मिठाईयां उसके बाद ठंडाई।
ऐसे में सब कुछ एक साथ खाने से पेट बेचारा भी क्या करें? ऐसे में अक्सर अपच या बदहजमी जैसी समस्या हो जाती हैं। इसके लिए आप टेंशन न लें हम आपको यहां कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं। जिन पर अमल करने से आप बदहजमी से छुट्टी पा सकते हैं।

लौंग और मिश्री
5 लौंग और मिश्री 10 ग्राम लेकर खूब बारीक पीसकर मि.ली. साफ-स्वच्छ पानी मिलाकर सेवन करने से उबकाइयां आना तथा बदहजमी का रोग दूर होता है।

सेब का सिरका
सेब के सिरके को आप पानी या फिर शहद में मिलाकर कर सकते हैं। लेकिन कोशिश कोशिश करें कि आप ऑरगैनिक प्रॉडक्ट का ही इस्तेमाल करें।

अदरक
बदहजमी के लिए अदरक भी एक बढिय़ा विकल्प है। इसमें मौजूद ऑक्सिडेंट्स आपके पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं। यह शरीर में से गैस कम करने का काम करते हैं। इसका सेवन आप अच्छी मात्रा में अपने खाने में किया करें और आपको फर्क महसूस होगा।

पपीता
पका हुआ पपीता खाली पेट नाश्ते के रूप में खाते रहने से बदहजमी नहीं होती है | पपीता आंतों की सफाई के लिए सबसे अच्छा फल हैं।

अजवाइन
अजवाइन का सेवन आप पानी के साथ करेंगे तो काफी फर्क महसूस होगा। वहीं अजवाइन के पाउडर का सेवन भी आप पानी के साथ कर सकते हैं। यह आपकी गैस संबंधी बीमारियां दूर कर सकता है।

आंवला
आंवला का सेवन न सिर्फ हमारी आंखों, बालों को दिमाग के लिए फायदेमंद होता हैं बल्कि पेट के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। हालांकि बदहजमी के इलाज के लिए आमले के मुरब्बे का सेवन सबसे बेस्ट रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
