Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
एक कप काली चाय पीकर, इन बीमारियों को करें छू मंतर

कहते है कि चाय की तासीर बहुत ही ठंडी होती हैं, चाय पीना तो ज्यादातर लोगों को बहुत पसंद होता है। अक्सर लोग चाय को स्वाद के लिये अलग-अलग प्रकार से बनाकर पीते है। लेकिन आपको यह बता दे कि बिना दूध के बनी हुई काली चाय भी आपके लिये बहुत अधिक फायदेमंद होती है।
चाय को बगैर दूध मिलाए (ब्लैक टी) पीने पर उसमें मौजूद फायटोकेमिकल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, फ्लोराइड्स, टेनिन्स जैसे तत्व हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं।
कोशिश करें कि इसमें शक्कर न मिलाएं या कम मिलाएं। यह हृदय की बीमारी, दस्त, पाचन समस्याओं, उच्च रक्तचाप, टाइप 2 मधुमेह और अस्थमा बीमारियों से लड़ने में भी मदद करती है। चलिए जानते हैं इसके फायदे।

1 हृदय के लिए फायदेमंद –
जी हं काली चाय आपके दिल के लिए बेहद फायदेमंद है। रोजाना एक कप काली चाय पीना दिल की सेहत को बनाए रखने में आपकी मदद करेगा। इसमें मौजूद फ्लेवेनॉयड्स एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इसके अलावा काली चाय का प्रयोग हृदय की धमनियों को स्वस्थ रखने में मदद करती है और रक्त के जमने की प्रक्रिया को भी कम करने में सहायक है।

2 कैंसर –
काली चाय को रोजाना अपनी डाइट में शामिल कर आप प्रोस्टेट, ओवेरियन और फेफड़ों के कैंसर से बच सकते हैं। काली चाय का प्रयोग शरीर में कैंसर कोशिकाओं को खत्म करने में मदद करता है। यह महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की संभावना को रोकती है साथ ही मुंह के कैंसर से भी बचाने में मदद करती है।

3 दिमाग के लिए –
दिमाग की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने के साथ ही उनमें रक्त के प्रवाह को और भी बेहतर बनाने के लिए काली चाय पीना बहुत उपयोगी है। दिन में लगभग 4 कप काली चाय का सेवन तनाव को कम करने में सहायक है यह दिमाग को तेज की आप की याददाश्त को बढ़ाती है और आप पहले से अधिक सतर्क व सक्रिय होते हैं।

4 पाचन –
काली चाय में मौजूद टेनिन पाचन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह गैस के अलावा पाचन संबंधी अन्य समस्याओं में भी काफी लाभदायक होती है। साथ ही दस्त या अतिसार होने पर काली चाय का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

5 एनर्जी –
रोजाना काली चाय पीने का एक बेहतरीन फायदा यह भी है कि इसे पीने से आप अधिक ऊर्जा महसूस करते हैं और सक्रिय भी रहते हैं। काली चाय में मौजूद कैफीन, कॉफी या कोला के मुकाबले अधिक फायदेमंद होता है और आपके मस्तिष्क को सतर्क रखता है जिससे आपके शरीर में ऊर्जा का संचार निरंतर होता रहता है।

6 कोलेस्ट्रॉल –
यह आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करती है, जिससे आपका वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है। इसके अलावा इसमें फैल बहुत कम मात्रा में होता है, जो मोटापा नहीं बढ़ाता। साथ ही यह शरीर में मेटाबॉलिक प्रक्रिया को बढ़ाने में सहायक है जो वजन कम होने में मदद करता है।

7 त्वचा –
काली चाय पीना आपको त्वचा की समस्याओं, खास तौर से संक्रमण से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा यह झुर्रियों से आपकी त्वचा को बचाती है और इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व, त्वचा के कैंसर से भी आपको बचाने में सहायक है।

8- मधुमेह
मधुमेह से बचाये इस चाय में दूध और चीनी नहीं होती है इसलिए मधुमेह के रोगी इसे बिना डरे पी सकते हैं। रोजाना ब्लैक टी के सेवन से डायबिटीज यानि मधुमेह होने की संभावना कम हो जाती है। इसके सेवन से ब्लड सर्कुलेशन सिस्टम से जुड़े तमाम रोग तथा टाइप 2 मधुमेह का भी खतरा बेहद कम हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
