Latest Updates
-
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी
गर्मियों में लू से बचाने के साथ स्किन को प्रॉब्लम से दूर रखता है कच्चा आम..
कच्चा आम या कैरी ये नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है। गर्मियां आते ही बाजार और सब्जी मंडी में सुंगधित और हरे हरे कच्चे आम देखकर मन ललचा जाता है। हालांकि गर्मियां शुरु होते ही घरों में कच्चे आम की चटनी या कैरी का आचार और कैरी का पन्ना मुख्य तौर पर बनाया जाने लगता है। गर्मियों के मौसम में न सिर्फ खट्टा मीठे कच्चें आम की कैरी टेस्टी लगती है बल्कि ये शरीर के लिए इस मौसम में खूब फायदेमंद भी होती है।
अगर आपको कच्चे आम के फायदों के बारे में मालूम चल जाए तो आप भी इसे खाना शुरु कर देंगे। कच्चा आम त्वचा की सभी समस्याओं से शरीर को दूर रखता है। कच्चे आम में विटमिन सी की मात्रा सबसे ज्यादा पाई जाती है। आइए जानते है गर्मियों में कच्चा आम खाने के फायदे।

एसिडिटी के लिए
यदि आपको एसिडिटी या छाती में जलन की समस्या है तो कच्चा आम आपके लिए सबसे अच्छा फल है। एसिडिटी को कम करने के लिए एक कच्चा आम रोजाना सेवन करें।

गर्मी से बचाता है
कच्चे आम को नमक के साथ खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है, साथ ही यह उच्च तापमान से भी बचाता है।

ब्लड प्यूरीफायर
कच्चे आम में विटमिन सी काफी मात्रा में पाया जाता है, जिस वजह से यह रक्त विकार यानी खून में होने वाली किसी भी तरह की बीमारी या अशुद्धि को ठीक कर सकता है।

मॉर्निंग सिकनेस
गर्भवती महिलाओं को आचार या अन्य खट्टा खाने का मन करता है। इसलिए कच्चे हरे आम से मॉर्निंग सिकनेस को दूर किया जा सकता है।

घमोरियों से निजात
घमोरी नाशक यह ना केवल घमोरियों के लिए अच्छा है बल्कि इसमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो आपको सूर्य के प्रभाव से बचाते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाता है
कच्चा आम शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ाता है। साथ ही हमें रोग से लड़ने की क्षमता भी देता है।

वजन नहीं बढ़ता
आम में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो हमारे शरीर से अतिरिक्त वसा को दूर करता है। साथ ही इसमें चीनी की मात्रा कम पाई जाती है जिससे वजन भी नहीं बढ़ता है।

शुगर के मरीजों के लिए लाभदायक
कच्चा आम शुगर में भी लाभदायक हैं। शुगर लेवल को कम करने के लिए कच्चे आम का दही और चावल के साथ खा सकते हैं।
आम के जूस के ज्यादा सेवन से पसीने से सोडियम क्लोराइड और आइरन जैसे तत्व शरीर से ज्यादा नहीं निकलते हैं। कच्चे आम का यह एक स्वास्थ्य लाभ है।



Click it and Unblock the Notifications