Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
हर रोज एक संतरा खाना आंखों के लिए है फायदेमंद

अगर आप चाहते है लम्बे समय तक आपके आंखों की रोशनी बरकरार रहें और आपको कभी चश्मा पहनने की नौबत नहीं आए तो इसके लिए आपको रोजाना एक संतरा खाना है। हर रोज एक संतरे का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। ऐसा एक शोध में सामने आया है।
आंख में मैकुलर क्षय उम्र से जुड़ी हुई एक स्थिति है, जिससे दृष्टि क्षेत्र के केंद्र में दिखाई देने में दिक्कत आती है।

आइए जानते है इस शोध के बारे में और संतरे खाने के फायदों के बारे में।
संतरा खाने वालों में मैकुलर क्षय 60 फीसदी कम
शोध के नतीजे बताते हैं कि जिन लोगों ने हर रोज कम से कम एक संतरा खाया, उनमें 15 साल बाद मैकुलर क्षय के विकसित होने की संभावना 60 फीसदी कम रही। यह प्रभाव संतरे में मौजूद फ्लैवनॉएड्स की वजह से हैं, जो दृष्टि हानि को रोकता है। फ्लैवनॉएड्स प्रभावशाली ऐंटिऑक्सिडेंट होते हैं, जो ज्यादातर फलों और सब्जियों में पाए जाते हैं। यह इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद है। यह शोध 2 हजार लोगों पर किया गया था जिनकी आयु 50 साल से ऊपर थी।
आइए जानते है संतरा खाने के और फायदों के बारे में
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे
ब्लड प्रेशर को लो होने से बचाने के लिए सबसे ज़रूरी है सोडियम की मात्रा को बैंलेस रखना. संतरा सोडियम की मात्रा को नॉर्मल रख ब्लड प्रेशर को सही रखता है. इसीलिए जिसे भी हाई या लो ब्लड प्रेशर की परेशानी हो वो अपनी डाइट में संतरा ज़रूर शामिल करें।
कैंसर से बचाए
विटामिन सी से भरपूर संतरा शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री-रैडिक्लस से सुरक्षित रखता है. साथ ही इसमें पाया जाने वाला लाइमोनिन कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है. मैंडरिन संतरे में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है. जापान में हुई एक स्टडी के मुताबिक मैंडरिन संतरा लिवर कैंसर होने के खतरे को कम करता है।
किडनी पथरी से रखे सेफ
रोज़ाना संतरे का सेवन किडनी में होने वाली पथरी के खतरे को कम करता है। इसीलिए आप संतरे को रोज़ाना अपनी डाइट में शामिल करें। पथरी के लिए संतरे को लिक्विड रूप में पीएं ज़्यादा फायदा होगा।
बवासीर में दिलाए आराम
संतरा पेट के अल्सर को खत्म करता है और बवासीर में राहत दिलाता है। इसके लिए रोज़ाना खाना खाने के बाद एक ग्लास संतरे का जूस पीएं। बवासीर के मरीज़ संतरे के छिलके के पाउडर को भी पानी में मिला कर पी सकते हैं।
वजन करता है कम
संतरे के मौसम में इसका नियमित सेवन करते रहने से मोटापा कम होता है और बिना डायटिंग किए ही आप अपना वजन कम कर सकते हैं।
सर्दी-जुकाम करे छुमंतर
संतरे में मौजूद विटामिन सी सर्दी-जुकाम में राहत दिलाता है। लोगों का ऐसा मानना है कि संतरे की तासीर ठंडी होती है इसीलिए इसे सर्दी-खांसी में नहीं खाना चाहिए, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं होता है। बल्कि संतरा या विटामिन सी वाले सभी फल सर्दी में राहत दिलाते हैं।
चेहरे के लिए फायदेमंद
संतरे के सूखे छिलकों का महीन चूर्ण गुलाब जल या कच्चे दूध में मिलाकर पीसकर आधे घंटे तक लेप लगाने से कुछ ही दिनों में चेहरा साफ, सुंदर और कांतिमान हो जाता है। कील मुँहासे-झाइयों व साँवलापन दूर होता है।
मूत्र संबंधी रोगों को करता है दूर
संतरे के रस में उपस्थित साइट्रिक अम्ल मूत्र रोगों और गुर्दा रोगों को दूर करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
