Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सेक्स एडिक्शन के अलावा आसाराम को है ये गंभीर बीमारी

नाबालिग शिष्या से दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद आसाराम (80) को दोषी करार दिया गया है। दोषी करार देते ही आसाराम अपने बुढ़ापे और बीमारी का हवाला देते हुए रिहाई की मांग करने लगे। लेकिन आपको जानकर हैरात होगी खुद भगवान कहने वाला आसाराम एक अजीबोगरीब बीमारी से गुजर रहे है। इस बीमारी को आधार बनाकर आसाराम कई बार जमानत की मांग भी कर चुकी है।

इसी बीमारी से बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान भी पीडि़त है। अब इसे इतेफाक कहे या अनहोनी जेल में आसपास बैरक में सजा काट चुके आसाराम और सलमान खान दोनों ही एक किस्म की सुसाइडल डिसऑर्डर से जूझ रहे है। ये बीमारी दिमाग की नर्व से जुड़ी है। आइए जानते है कि ये कौनसी बीमारी है और इसके क्या खतरे है?

सुसाइडल बीमारी है 'ट्रिगेमिनल न्यूराल्जिया'
आसाराम जिस बीमारी से जूझ रहे हैं उसे ‘ट्रिगेमिनल न्यूराल्जिया' के नाम से जाना जाता है। ये बीमारी इतनी खतरनाक है कि आम भाषा में इसे' सुसाइडल बीमारी' भी कहा जाता है। बताया जा रहा है कि पिछले करीब 18 सालों से आसाराम इस बीमारी से जूझ रहा है। डॉक्टर्स के मुताबिक इस बीमारी की वजह से इतना तेज दर्ज होता है कि मरीज के जहन में आत्महत्या के विचार आने लगते हैं। वहीं सलमान खान ने कुछ समय पहले ही इस बीमारी के बारे में खुलासा किया है था कि उन्हें ट्रिगेमिनल न्यूराल्जिया नामक फेशियल डिसऑर्डर से जूझ रहे है।आम बोलचाल की भाषा में कहें तो- यह चेहरे से जुड़ी एक बीमारी है. झनझनाहट के चलते मरीज हमेशा दर्द में रहता है।

जेल प्रशासन को खुद आसाराम ने बताया था
दरअसल जब 2013 में आसाराम को दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद किया गया था। तब आसाराम ने खुद जेल प्रशासन को लिखित में अपनी बीमारी का हवाला देते हुए एक आर्युवेदिक चिकित्सक या वैद्य की मांग की थी। तब उनकी ये बीमारी उजागर हुई थी। आसाराम ने इस बीमारी को आधार बनाते हुए जमानत की भी मांग की थी। लेकिन डॉक्टर्स ने ये बात साफ कर दी थी कि इस बीमारी का इलाज दवाइयों से हो सकता है।

कोमा में जा सकता है पीडि़त
डॉक्टर्स के मुताबिक इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति के चेहरे में अचानक झनझनाहट शुरू हो जाती है। इस न्यूरोलॉजीकल बीमारी से जूझ रहा शख्स तेज दर्द के कारण आत्महत्या करने की सोचने लगता है। इसमें मरीज के सिर में मौजूद ट्राइजेमिनल नर्व प्रभावित होती है। इस बीमारी को लेकर डॉक्टर्स का कहना है कि इसमें मरीज किसी भी चीज का तनाव न लें। अन्यथा वो कोमा में भी जा सकता है।

ये हैं इस बीमारी के लक्षण
इसके अलावा दर्द के साथ-साथ तेज जलन होने लगती है।
ये दर्द और जलन कुछ सेकेंड से लेकर दो मिनट तक हो सकते है. कई केस में देखा गया है कि कई बार चेहरे के दोनों तरफ या फिर किसी एक हिस्से में ये दर्द शुरू हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
