Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
सेब में ही नहीं इसके छिलकों में भी छिपा होता है सेहत का खजाना
अंग्रेजी में कहते है ना 'an apple keep doctor away' मतलब कि रोजाना एक सेब खाने से कभी आपको डॉक्टर के चक्कर नहीं लगाने पड़ते है। सेब एक ऐसा फल है जो आपको हमेशा सभी बीमारियों से दूर रखता है। डॉक्टर भी आपको हर मौसम में एक सेब खाने की हिदायत जरुर देते है। हम सभी जानते हैं सेब खाने से हमारे स्वास्थ्य को कई प्रकार के लाभ पहुंचते हैं।
पर ऐसे बहुत से लोग हैं जो सेब तो खाना पसंद करते हैं लेकिन उसके छिलके को फेंक देते हैं। सेब में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है, लेकिन अगर आपने इसका छिलका उतार दिया तो यह फाइबर आधा ही बचता है। इसके साथ ही इसमें अधिक मात्रा में विटामिन पाया जाता है। जो हमे की रोगों से आराम दिलाता है। इसके साथ ही सेब का छिलका फ्लेवोनॉयड्स से भरपूर होता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता तो बढ़ाता है ही साथ ही कैंसर से बचाव भी करता है। ये हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं और शरीर को रोगों से बचाते हैं। जानिए इसको खाने से निम्न लाभ है।

दिल को रखता है हेल्दी
सेब के छिलकों में अधिक मात्रा में केर्सेटिन होता है, जो कि एक प्रकार का फ्लेवोनॉयड होता है। यह सिर्फ इनफ्लेमेशन कम करता है बल्कि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट भी होते हैं। ये तत्व प्लेटलेट के जमाव को रोकता है जिससे कि धमनियों में थक्के नहीं बनते। दिल की मांसपेशियों को आराम भी मिलता है जिससे कि हार्ट अटैक का जोखिम ज्यादा नहीं होता है।
एंटी एजिंग के लिए
सेब के छिलके फ्लेवोनॉइड्स रिऐक्टिव ऑक्सीजन स्पेसीज़ जैसे फ्री रेडिकल को नियंत्रित करते हैं और ऑक्सीजन से संबंधित सेल डैमेज, प्रीमैच्योर एजिंग से बचाव करते हैं। जिससे सेल डैमेज होने से बच जाते है। इसके अलावा सेब के छिलके में ऐसे तत्व पाए जाते है जो आपके दिमाग के सेल को नष्ट होने से बचाता है। जिसके कारण आपका दिमाग हर काम में ठीक से लगता है।
कैंसर से बचाता है
सेब के छिलके में ट्रीटरपेनॉइड्स नामक तत्व होता है। इनमें कैंसर से लड़ने की छमता होती है। ये हमें लिवर, ब्रेस्ट और कोलोन कैंसर से बचाते हैं। हृदय रोग से बचाए सेब के छिलके में घुलनशील रेशे होते हैं जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करते हें और हृदय रोग से बचाव करते हैं। इसके साथ ही यह हमें कब्ज से भी बचाते हैं। सेब के छिलके में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो आपको कैंसर से बचाता है। एक शोध के अनुसार एंटीऑक्सीडेंट्स कई तरह के कैंसर जैसे कि ब्रेस्ट कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर आदि से बचाव करते हैं।
मधुमेह से बचाएं
मधुमेह के लिये अच्छा अगर आपको मधुमेह की समस्या है तो उसके लिये सेब का छिलका खाना लाभदायक होगा। यह बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है। जिसके कारण आपको ज्यादा समस्याओं का सामना नहीं करना पडेगा।
करता है वजन कम
सेब के छिलके में एंजाइम पाए जाते है जो कि उर्सोलिक एसिड कहलाते है। यह आपका वजन कम कराने में मदद करते है। इसलिए अगर आपको अपना वजन कम करना है तो छिलके सहित सेब का सेवन करें।
फेफड़ो को रखता है दुरुस्त
सेब के छिलके में ऐसे तत्व पाए जाते है जो आपकी सांस की समस्या को ठीक रहता है। साथ ही आपके फेफड़े भी ठीक ढंग से काम करते है।
हड्डियों को रखे मजबूत
हड्डियों के लिये लाभदायक सेब के छिलके में कैल्शियम होता है जो कि हड्डियों के स्वास्थ्य के लिये अच्छा होता है। हड्डियों की मजबूती के लिये कैल्शियम बहुत आवश्यक है। अगर इसकी कमी हो गई तो हड्डियां कमजोर बनेंगी और आपको ऑस्टीयोपुरोसिस हो जाएगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications