Latest Updates
-
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
सेब के बीज में होता है ये जहर, खाने से हो सकती है आपकी मौत!
अंग्रेजी की ये कहावत तो आपने सुनी ही होगी, 'an apple keep doctor away' मतलब कि रोजाना एक सेब खाने से कभी आपको डॉक्टर के चक्कर नहीं लगाने पड़ते है। सेब एक ऐसा फल है जो आपको हमेशा सभी बीमारियों से दूर रखता है। डॉक्टर भी आपको हर मौसम में एक सेब खाने की हिदायत जरुर देते है। कमजोरी को दूर करने के लिए भी सेब ही खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन हो सकता है अब जो आपको हम बताने जा रहे हो उसके बारे में आपको मालूम ही न हो।
सेब खाने से पहले उसके बीज को सावधानी जरूर हटा देना चाहिए क्योंकि सेब के बीज में अमिगडलिन नाम का एक तत्व होता है जो पेट के अंदर पाए जाने वाले एंन्जाइम के संपर्क में आते ही सायनाइड बनाने लगता है। हालांकि जरूरी नहीं है कि ऐसा हो. लेकिन अगर कभी साइनाइड बन जाता है तो यह इंसान की बीमार बना सकता है यहां तक कि साइनाइड की ज्यादा मात्रा की वजह से इंसान की मौत भी हो सकती है।
सायनाइड को जहर का सबसे खतरनाक रुप माना जाता है।

भारत में तो सायनाइड को बेचना और खरीदना कानूनी जुर्म है। पोटेशियम सायनाइड का तो आज तक कोई स्वाद ही नहीं बता पाया है, कई फलों के बीजों में अमिगडलिन पाया जाता है हालांकि इसके जानलेवा बनने के आशंका कम रहती है। फिर भी लापरवाही से सावधानी भली। अब आप कभी भी सेब या ऐसा कोई फल जिसमें छोटे-छोटे बीज पाए जाते हैं तो उन्हें खाने से पहले जरुर अपने फल से निकाल लें।
सायनाइड की कितनी मात्रा हानि कारक होती है?
यदि आप एक कप सेब के बीजों को पीस कर खा जाते हैं तो आपकी मौत भी हो सकती है। 1 ग्राम सेब के बीजों के अंदर 0.06ml से 0.24ml तक सायनाइड होता है। इंसानी शरीर के लिए 0.5 - 0.8 ml सायनाइड खतरनाक होता है। इतना सायनाइड यदि कोई सेवन कर भी लेता है तो उसकी तुरन्त ही मौत हो जाती है। 200 ग्राइन्ड सेब के बीज यानी एक कप मानव शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ये सीधे आपके दिल और ब्रेन पर प्रभाव डालते हैं। इसलिए सेब खाएं लेकिन खाने से पहले इसके बीज निकाल लें।
कैसे खाएं सही तरीके से सेब
यदि आप बिना बीज को फोड़े उसे निगल लेते हैं तो यह घातक नहीं है । लेकिन यदि आप सेब के बीजो को फोड़कर खा जाते हैं तो यह भी सायनाइड का काम करते हैं। इसलिए सेब खाने से पहले इसके बीजों को निकाल देना चाहिए।
सायनाइड के कुछ लक्षण निम्न हैं
सांस लेने मे तकलीफ
सायनाइड का सेवन करने पर यह हमारे श्वसंन तंत्र को नुकसान पहुंचाता है। जिससे सांस लेने में दिक्कत बढ़ सकती है और और समय रहते उपचार नहीं कराया तो इंसान की मौत भी हो सकती है।
धड़कन बढ़ जाना
सायनाइड का दिल पर भी असर पड़ता है, इसके प्रभाव से एकदम से दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर दोनों बढ़ जाता है।
दिमाग में प्रभाव
सायनाइड शरीर में घुलकर सबसे पहले दिमाग को प्रभावित करता है। दिमाग में ऑक्सीजन की सप्लाई बंद कर देता है। जिससे आपको ब्रेन स्ट्रोक की समसया हो सकती है। दिमाग को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिलने से मुत्यु हो सकती है।
चक्कर आना
सायनाइड इंसान के शरीर में पंहुचकर उसे धीरे धीरे कमजोर बना देता है। साइनाइड के प्रभाव से इंसान का दिमाग सही तरीके से काम नहीं कर पाता है ऐसे में कमजोरी से इंसान को चक्कर आने लगते है।
माइग्रेन और उल्टी
सायनाइड के प्रभाव से इंसान का पूरा सिस्टम ही खराब हो जाता है। उसके पेट मे दर्द और उल्टी होना आदि लक्षण भी नजर आने लग जाते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
