Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गाय के दूध से चार गुना ज्यादा प्रोटीन होता है कॉकरोच मिल्क में, क्या आप पीना पसंद करेंगे?
गाय और भैंस के दूध के अलावा आपने सोया मिल्क, प्रोटीन मिल्क और बादाम मिल्क के बारे में तो आपने सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी कॉकरोच मिल्क में सुना है? सुनकर हैरान हो गए ना ! कॉकरोच भला कैसे दूध दे सकता है? और कौन भला कौन पीएगा कॉकरोच मिल्क? लेकिन अगर आपको ये जानकर और भी ज्यादा हैरानी होगी कि कॉकरोच के दूध में गाय के दूध भी चार गुना ज्यादा प्रोटीन होता है। ये हम नहीं कह रहे हैं, ये बात हाल ही में एक चौंकाने वाली रिसर्च में सामने आई है।
इस अध्ययन के अनुसार कॉकरोच का दूध, गाय के दूध से चार गुना फायदेमंद होता है। इस शोध के अनुसार कॉकरोच के दूध में पैसीफिक बीटल होता है। जिसका प्रयोग प्रोटीन सप्लीमेंट के रूप में भी किया जा सकता है। ये इकलौती ऐसी प्रजाति है जिसके जन्मे बच्चे हमेशा जवान रहते हैं।

आपके हेल्थ के लिए कैसे महत्वपूर्ण?
कॉकरोच का दूध पोषक तत्वों का भंडार होता है। यह पूरी रिपोर्ट इंटरनेशनल यूनियन ऑफ क्रिस्टलोग्राफी के एक शोध में प्रकाशित हुई है। शोध के अनुसार कॉकरोच के दूध में गाय के दूध के मुकाबले चार गुना और भैंस के दूध के मुकाबले तीन गुना ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा कॉकरोच के दूध में अमीनो एसिड पाया जाता है जो सेल की ग्रोथ को बढ़ावा देता है। इस दूध में पाए जाने वाले लिपिड्स हमारे शरीर को स्वस्थ रखते हैं और इसमें मौजूद शुगर, शरीर को काफी ऊर्जा प्रदान करता है।
स्टडी में सामने आया है कि कॉकरोच के दूध में प्रोटीन क्रिस्टल नाम की एक धातु मिली होती है, जो एक प्रकार के खाने की तरह बनी है। इसमें प्रोटीन, फैट और चीनी मिलाई जाती है। उन्होंने बताया कि प्रोटीन का सेवन करने से इंसान को धीरे-धीरे और लंबे समय तक लाभ मिलता रहता है।
कैसे मिलेगा कॉकरोच मिल्क?
अब आप सोच रहे होंगे कि ये कॉकरोच मिल्क आपको कहां से मिलेगा? लेकिन ज्यादा सोचने की जरुरत नहीं है क्योंकि वैज्ञानिक कॉकरोच से टैबलेट बनाने की सोच रहे हैं और एक टेबलेट बनाने के लिए लगभग 100 कॉक्रोचों की जरूरत पड़ेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
