Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
दिवाली के पटाखों से जल जाए हाथ तो डॉक्टरी उपचार से पहले तुरंत करें ये घरेलू उपाय
दिवाली का त्योहार लगभग पूरी दुनिया में मनाया जाने वाला पर्व है। लेकिन कई बार इस त्योहार के साथ कुछ अनहोनी का सामना भी लोगों को करना पड़ता है। हर साल दिवाली के मौके पर लोगों के जलने और उससे चोट लगने की छोटी बड़ी खबरें सामने आती हैं।
ऐसे समय में दिमाग में सिर्फ एक ही बात आती है कि शरीर के उस भाग को राहत पहुंचाने के लिए तुरंत घर पर कौन सा उपचार किया जा सकता है।

पटाखों से जलना काफी दर्दनाक होता है जिसमें बाद में कई बार पानी भर जाता है। पानी के फोड़ों से बचने के लिए तुरंत ही कोई उपाय करने की ज़रूरत होती है। ज़्यादातर मौकों पर पटाखों से हल्की चोट ही लगती है लेकिन उससे सबसे ज़्यादा नुकसान त्वचा की ऊपरी परत को होता है।
आज हम आपको कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें मेडिकल मदद लेने से पहले आप राहत पाने के लिए घर पर ही अपना सकते हैं।

ठंडा पानी
जलती हुई त्वचा को राहत पहुंचाने का सबसे बढ़िया उपाय है कि उस पर ठंडा पानी डालें। आप ठंडा कपड़ा उस जगह पर रख कर भी राहत महसूस कर सकते हैं। दर्द से आराम पाने के लिए हर घंटे में ये उपाय करते रहें। इस बात का ध्यान रखें कि आप उस स्थान पर बर्फ ना रखें क्योंकि ये रक्त के प्रवाह को रोक देता है और ये आपके सेंसेटिव टिश्यू को नुकसान पहुंचा सकता है।

दूध
आप पटाखे से जले हुए स्थान पर ठंडा दूध डाल सकते हैं। दूध त्वचा को राहत देता है और ये एक अच्छा ट्रीटमेंट है। अगर आप ये उपाय कर रहे हैं तो इस बात का ख्याल रखें की आपने बिना मलाई वाला दूध लिया हो।

आलू
ऐसा कहा जाता है कि थोड़ा बहुत जल जाने पर आलू की मदद से राहत पायी जा सकती है। अगर दिवाली पर आप पटाखों या जलते दीयों से खुद को नुकसान पहुंचा लेते हैं तो तुरंत कच्चे आलू का इस्तेमाल उस जगह पर करें।

एलोवेरा
एक्सपर्ट्स का मानना है कि फर्स्ट डिग्री जलने की स्थिति में एलोवेरा एक अच्छी औषधि है। एलोवेरा में राहत देने वाला गुण मौजूद है जो पानी के फोड़े होने की संभावना को भी काम कर देता है। सबसे पहले जले हुए स्थान को साफ़ पानी से धो लें और फिर उस पर एलोवेरा जूस लगाएं।

नारियल का तेल
पटाखों से जलने पर राहत पाने के लिए आप सबसे आसान उपाय कर सकते हैं और वो है नारियल का तेल। हल्का फुल्का जल जाने पर कोकोनट ऑयल लगाने की सलाह इसलिए दी जाती है क्योंकि इसमें विटामिन ई और फैटी एसिड होता है जो एंटी फंगल, एंटी ऑक्सिडाइसिंग और एंटी बैक्टीरियल के तौर पर काम करता है।

नींबू
पटाखों से जल जाने पर आप नींबू का इस्तेमाल भी घरेलू उपचार के तौर पर कर सकते हैं। आप प्रभावित जगह पर दो से तीन दिनों के लिए नींबू का रस लगाएं। नींबू उस जगह की रंगत को हल्का करने का प्रयास करता है और उसे नॉर्मल स्किन टोन में लाता है।

विनेगर
छोटा मोटा जल जाने पर आप विनेगर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, इसमें एस्ट्रिंजेंट और एंटीसेप्टिक गुण होता है। विनेगर किसी तरह के इंफेक्शन से भी बचाता है।

चाय
पटाखों से जल जाने पर राहत पाने के लिए ठंडे ब्लैक टी बैग्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। ब्लैक टी में मौजूद टैनिक एसिड जले हुए स्थान की गर्माहट को बाहर निकाल कर दर्द कम करता है। प्रभावित जगह पर टी बैग रखें और महीन पट्टी उस पर लपेट दें। एक दिन के बाद उस पट्टी को हटा दें और वहां एलोवेरा जेल लगा दें।

केले के पत्ते
ऐसा कहा जाता है कि पटाखों से जल जाने पर जल्दी राहत पाने के लिए केले के पत्ते अच्छा विकल्प हैं। केले के पत्ते में एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी माइक्रोबियल और कई गुण पाए जाते हैं। इसका उपयोग करने के लिए सबसे पहले केले के पत्तों को पीस लें और उससे जूस निकाल लें। जले हुए स्थान पर सीधे इस रस को लगा लें।

प्याज़
फर्स्ट डिग्री बर्न से राहत पाने के लिए प्याज़ बेहतरीन ऑप्शन है। प्याज़ को पीस कर पेस्ट बना लें। पटाखों से जले हुए भाग पर आराम से ये पेस्ट लगाएं। शुरुआत में आपको जलन महसूस होगी लेकिन पेस्ट लगाने के थोड़ी देर बाद आपको राहत मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications
