Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पेट में कीड़े हैं तो होगी अनेक बीमारियां, इन उपचारों से खतम करें इन्हें
अगर आपका खान-पान गलत है तो आपको पेट के रोग बड़ी जल्दी हो जाएंगे। जिनमें से एक है पेट में कीड़ों का पनपना है। जी हां, अशुद्ध भोजन खाने से पेट की आंत में कीड़े पड़ जाते हैं जो वाकई में काफी तकलीफदेह होता है। इन कीड़ों की वजह से पेट में गैस, बदहजमी, पेट में दर्द, बेचैनी और बुखार जैसी कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं।

पेट में कीड़े कई कारणों से हो सकते हैं जैसे, मैदा खाने से, अधपका या कच्चा खाना, गोश्त (मांस) खाने से, मक्खियों द्वारा दूषित संक्रमित आहार या दूषित पानी पीने से, साफ़ सफाई न रखने से, बाहर के खाने का अत्यधिक सेवन करने से और गंदे हाथो से खाना खाने से आदि।
पेट के ये कीड़े करीब 20 प्रकार के होते हैं जो आंतों में घाव तक पैदा कर सकते हैं। यदि आपको पेट में कीड़े के लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो उसका इलाज हम आपको बताएंगे जो कि पूरी तरह से नेचुरल है तो देर ना करें और पढ़ें....

1. नीम के पत्ते
नीम एक आयुर्वेदिक औषधि मानी जाती है। इसलिए इसको कई तरह के इलाज में प्रयोग किया जाता है। नीम के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो पेट की समस्याओं और कीड़ों की समस्या को दूर करते हैं। इसरो शहद के साध लेने से आपको जल्दी ही आराम मिल जाएगा।

2. खजूर
खजूर के पत्तों का काढ़ा बनाकर बासी होने पर शहद के साथ मिलाकर पीने से और खजूर की पत्तियों का रस 40 ग्राम और 40 ग्राम शहद के साथ मिलाकर पीने पेट के सभी कीड़े मर जाते हैं।

3. नारियल
नारियल पेट के कीड़ों को जड़ को बाहर निकालने के लिए सबसे प्रभावी उपाय है। नारियल एक anti-parasitic है जिसका उपयोग आंतों के कीड़े को प्रभावी ढंग से मारने के काम आता है। आंतों के कीड़े की समस्या को कम करने के लिए आप नाश्ते के दौरान रोज सुबह नारियल को घिस कर एक बड़ा चम्मच खा सकते हैं।

4. लहसुन
लहसुन, दुनिया में सबसे व्यापक रूप से प्रयुक्त मसालों में से एक है। यह एक प्रभावशाली anti-parasitic एजेंट है जो कि आंतों के कीड़े मारता है। इसमें लहसुन में उच्च मात्रा में सल्फर है। सल्फर युक्त अमीनो एसिड में आम तौर पर परजीवी माने के लक्षण होते हैं। लहसुन में रोगाणुरोधी, एंटिफंगल, जीवाणुरोधी, और मजबूत एंटीऑक्सीडेंट गुण है, जो शरीर से रोगाणुओं को खत्म करने में मदद करते हैं। अगर लहसुन के तीन लौंग हर दिन खाए जाते हैं, तो इसकी antifungal property कीड़ों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

5. पपीता
आयुर्वेद में पपीते को पेट के कीड़े मारने के लिये जाना जाता है। पपीते में papain नाम का enzyme होता है जो कि आंत के कीड़े को मारता है। इसके अलावा इसमें काले रंग के बीज में भी यही गुण होते हैं। पपीते को घिस कर उसके जूस को निकाल कर एक चम्मच पिएं। इसमें शहद ओर थोड़ा पानी भी मिला लें। इसे दो घंटे के बाद 250ml दूध के साथ 30 एम एल कैस्टर तेल मिला कर पीने से पेट के कीड़े आराम से खतम हो जाएंगे। यह नुस्खा बच्चों के भी काम आते हैं।

6. करंज
करंज की मींगी को भूनकर 3 से 4 दिन तक खाने से कीड़े समाप्त हो जाते हैं।

7. प्याज
प्याज के 10 मिलीलीटर रस में थोड़ी-सी मात्रा में सेंधानमक को मिलाकर पिलाने से पेट के कीड़ें मिट जाते हैं। प्याज का रस एक चम्मच की मात्रा में 2-2 घण्टे के अन्तराल के बाद पीने से पेट के कीड़े मरते हैं और पेट का दर्द भी दूर होता है। प्याज का आधा चम्मच रस 2 से 3 दिन तक बच्चों को देने से पेट के कीड़े और दर्द नष्ट होते हैं।

8. कच्चे आम की गुठली
कच्चे आम की गुठली खाने से पेट के कीड़े मल के रास्ते बाहर निकल जाते हैं। इसके लिए कच्चे आम की गुठली के चूर्ण का दही या पानी के साथ सेवन करना चाहिए। इसका चूरन बनाकर इसी तरह से खाने से आपको तुरंत आराम मिलेगी।

9. अनार के छिलके
पेट के कीडों से निजात पाने के लिए सबसे पहले अनार के छिलकों को सुखाकर इसका चूर्ण बना लीजिए. अब इस चूर्ण में से एक चम्मच दिन में तीन बार लेना चाहिए। कुछ दिनों तक इस चूर्ण का सेवन करने से पेट के कीड़े जल्दी ही खत्म होने लगते हैं। ऐसा करने से आपको जल्दी ही आराम मिल जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
