Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
अटेंशन जेंटलमेन! जब मिलने लगे ये संकेत तो तुरंत बंद कर दे मास्टरबेट
हस्तमैथुन करने के फायदे हो सकते हैं पर अगर आप इसे एक लत ना बनाएं तो। विशेषज्ञों का मानना है कि हस्तमैथुन एक स्वस्थ सेक्स जीवन का हिस्सा है। मास्टरबेट या हस्तमैथुन या मास्टरबेट करना गलत है, क्या इससे शरीर पर कोई बुरा प्रभाव पड़ता है। हस्तमैथुन एक प्रकार की शारीरिक प्रक्रिया है जिसे लड़का हो या लड़की, सभी कर सकते हैं।
हालांकि ये एक सामान्य प्रक्रिया है फिर भी तमाम स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इसे एक सामान्य मानवीय व्यवहार माना है, लेकिन हर चीज की एक सीमा होती है।
इस सीमा से आगे बढ़ने पर उसके दुष्प्रभाव सामने आने लगते हैं। मास्टरबेशन भी तब तक ही सही है जब तक कि यह आपके लिए एक लत न बन जाए। क्योंकि ऐसा होने के बाद यह आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करना शुरू कर देता है। आइए हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं जो यह दर्शाते हैं कि आप मास्टरबेशन एडिक्ट हो चुके हैं और अब आपको यह बंद कर देना चाहिए।

अगर खुद को पहुंचा दे नुकसान
कुछ लोगों को इस तरह से इसकी लत पड़ जाती है कि वह अपने ही अंग को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देते हैं। ऐसे में स्किन रैशेज के साथ साथ पायरोनी बीमारी होने की भी संभावना होती है जो कि एक गंभीर समस्या है।

जरुरत से ज्यादा हावी
अगर आप इसकी वजह से अपनी क्लास छोड़ देते हों या फिर अपने जरूरी काम को टाल दे रहे हों तो यह संकेत है कि आप मास्टरबेशन एडिक्ट हो चुके हैं। ऐसे में आपको इस पर नियंत्रण करना बेहद जरूरी है। मास्टरबेशन तब तक ही ठीक है जब तक कि यह आपके काम को या फिर आपकी पढ़ाई को प्रभावित न करे। अगर आप ऐसी अवस्था में आ गए हैं जब आप दिनभर मास्टरबेशन के बारे में ही सोच रहे हों तो समझ लीजिए कि मामला गंभीर है। मास्टरबेशन को इस गंभीर स्तर न पहुंचने दें।

लत सी लग जाएं तो
किसी भी चीज को एडिक्शन या लत या फिर नशा तभी कहा जाता है जब आप यह जानते हों कि यह आपके स्वास्थ्य के लिए बुरा है और फिर भी आप उससे दूर न जा पा रहे हों। अगर चाहकर भी आपको मास्टरबेशन से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है तो जरूरी है कि संभल जाएं और किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

पार्टनर की जरुरत महसूस ना होना
इस संकेत में हस्तमैथुन की इतनी आदत पड़ जाती है कि लोग अपनी पार्टनर के साथ संबन्ध बनाने से बेहतर हस्तमैथुन करना ज्यादा पसंद करने लगते हैं। आप इसी क्रिया से खुद को सैटिस्फाइड़ कर लेते हैं और यह आपको अच्छा भी लगता है।

शारीरिक संबन्ध बनाने में आती है परेशानी
यदि आप ज्यादा हस्तमैथुन करते हैं तो सेक्स करते वक्त आपनी अपनी वाइफ को कभी सैडिस्फाइड नहीं कर पाएंगे। क्योकि आप अपनी बॉडी को पूरी तरह से हस्तमैथुन कर के थका देते हैं जिससे आपके लिंग में उत्तेजना बंद हो जाती है। एक पुरुष के लिए इससे शर्मसार बात क्या हो सकती है की उसके लिंग में उत्तेजना होना ही बंद हो जाए।

बालों का झड़ना
अत्यधिक हस्तमैथुन बालों के झड़ने का कारण बन सकता है। अब, बालों के झड़ने के लिए यही एकमात्र कारण नहीं है, लेकिन अगर आपने अचानक बालों के झड़ने पर ध्यान दिया है, तो आप खुद ही समझ सकते है हस्तमैथुन कुछ ज्यादा ही हावी हो गया है।

शुक्राणुओं की संख्या कम होना
यह बात रिसर्च में भी कही गई है कि जो लोग रोजाना हस्तमैथुन करते है उनके वीर्य में शुक्राणुओं की संख्या बहुत कम हो जाती है। इससे आपको ही नुकसान है क्योंकि शादी के बाद आपको पिता बनने में दिक्कत आ सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
