Latest Updates
-
Kids Favourite Banana Pancake Recipe: घर पर बनाएं बेहद सॉफ्ट और हेल्दी पैनकेक -
Aaj Ka Rashifal 19 June 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों का खुलेगा किस्मत का ताला, धन लाभ के साथ मिलेगी बड़ी खुशखबरी -
Quick Dinner 10 Min Egg Bhurji Recipe: झटपट बनाएं चटपटी और मसालेदार अंडा भुर्जी -
International Yoga Day 2026: थायराइड से छुटकारा पाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर -
Gajar Ka Murabba Recipe: सेहत और स्वाद का बेहतरीन संगम, जानें बनाने की आसान विधि -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना अधूरा रह जाएगा व्रत -
Muharram 2026: कब है आशूरा? जानें मुहर्रम की 10वीं तारीख का धार्मिक महत्व और इतिहास -
Father’s Day 2026 Gift Ideas: पापा के लिए ढूंढ रहे हैं खास तोहफा? फादर्स डे पर दें ये 7 बेहतरीन गिफ्ट्स -
Quick 30 Minute Egg Biryani Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद -
कौन हैं सैंटी शर्मा, जिनकी Bigg Boss 20 में हो सकती है एंट्री? कॉकरोच जनता पार्टी की वजह से हुए थे वायरल
सेक्स से जुड़े ऐसे 11 सवाल, जिनका जवाब जानना ज़रूरी है!
अपने देश में सेक्स से जुड़ी सबसे बड़ी समस्या यह है कि लोग खुले तौर पर इस विषय पर बात नहीं करते हैं और चोरी छिपे इंटरनेट या दोस्तों से इसके बारे में सारी जानकारी लेते हैं। ऐसे माहौल में अधिकतर लोगों को सेक्स के प्रति सही जानकारी नहीं है और वे अधूरी जानकारी या कई प्रचलित मिथकों को ही सच मान लेते हैं।

किशोर उम्र के लड़के लड़कियां सबसे ज्यादा इस विषय पर जानना चाहते हैं और वे बहुत जल्दी गुमराह भी हो जाते हैं। हम इस लेख में सेक्स से जुड़े कुछ प्रमुख मिथकों और उसके सच के बारे में बता रहे हैं।

सवाल : क्या पहली बार सेक्स करने से भी लड़की गर्भवती हो सकती है ?
जवाब : हां, अगर आप महिला है तो आप पहली बार असुरक्षित तरीके से सेक्स करने पर भी गर्भवती हो सकती हैं। जब आपके शरीर में अंडे बनने लगते हैं तो उसके बाद किसी भी उम्र में आप सेक्स करने के बाद गर्भवती हो सकती हैं।

सवाल : क्या ‘विड्राल मेथड’ सचमुच कारगर है?
जवाब : नहीं, कुछ लोगों का मानना है कि सेक्स के दौरान अगर पुरुष स्खलन से पहले अपना लिंग बाहर निकाल ले तो इससे महिला गर्भवती नहीं होगी। जबकि वास्तव में सेक्स के दौरान स्खलन के पहले भी वीर्य की कुछ बूंदें महिला के योनि में चली जाती हैं और वे महिला को गर्भवती बनाने के लिए पर्याप्त हैं।

सवाल : क्या पीरियड के दौरान सेक्स करने से महिला गर्भवती हो जाती है?
जवाब : गर्भवती होने का महीने के समय से कोई ताल्लुक नहीं है अगर आप असुरक्षित यौन सबंध बना रही है तो आप कभी भी गर्भवती हो सकती हैं। यह बात हमेशा ध्यान रखें कि पुरुष का स्पर्म महिला के शरीर में सेक्स के कुछ दिनों बाद तक जीवित रहता है जिस वजह से आप पीरियड के दौरान भी गर्भवती हो सकती हैं।

सवाल : क्या सिर्फ मिशनरी पोजीशन में सेक्स करने से ही महिला गर्भवती होती है ?
जवाब : कुछ लोग ऐसा सोंचते हैं कि सिर्फ मिशनरी पोसितिओंमे सेक्स करने से ऐसा हो सकता है जबकि ऐसा नहीं है। आप किसी भी पोजीशन में सेक्स करें अगर पुरुष का स्पर्म महिला के योनि में प्रवेश कर जाता है तो वो गर्भवती हो जाएगी।

सवाल : क्या ओरल सेक्स करने से महिला गर्भवती हो सकती है?
नहीं !, यह बात पूरी तरह गलत है। ओरल सेक्स से आप कभी भी गर्भवती नहीं हो सकती हैं, हाँ इतना ज़रूर है कि अगर आप स्पर्म निगल जाती हैं तो इससे आपको यौन संचारित रोग हो सकते हैं।

सवाल : क्या कंडोम की जगह क्लिंगफिल्म, प्लास्टिक बैग या किसी और चीज का इस्तेमाल किया जा सकता है?
जवाब : नहीं, ऐसा करने से आपको कई तरह के यौन संचारित रोग हो सकते हैं। इसलिए हमेशा अच्छी गुणवत्ता वाले कंडोम का उपयोग करें।

सवाल : क्या सेक्स ना करने पर पुरुषों के अंडाशय फट सकते हैं?
जवाब : नहीं ऐसा कुछ भी नहीं होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि अंडाशय में जो स्पर्म बनता है अगर उसका इस्तेमाल नहीं हो रहा है तो वो शरीर द्वारा सोख लिए जाते हैं। इसके अलावा हस्तमैथुन के कारण भी स्पर्म बाहर निकल सकते हैं।

सवाल : क्या कंडोम को दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है?
जवाब : नहीं, कंडोम को सिर्फ एक ही बार इस्तेमाल करना चाहिए। उसके बाद आप उसे धुलकर भी इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं क्योंकि ऐसा करने से आपको कई तरह के संक्रमण हो सकते हैं।

सवाल : क्या यौन सचरित रोग होने पर तुरंत कोई लक्षण नजर आते हैं?
जवाब : कई यौन संचारित रोग ऐसे होते हैं जिनमें कोई लक्षण नजर नहीं आते हैं वहीं कुछ रोगों में पेशाब या डिस्चार्ज के समय दर्द होने लगता है। कई बार लक्षण ना नजर आने के कारण कई दिनों तक मरीज को पता ही नहीं चलता है कि वे किसी बीमारी से संक्रमित हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप नियमित रूप से अपना चेकअप करवाते रहें।

सवाल : क्या किसी दूसरी महिला के साथ सेक्स करने से यौन संचारित रोग हो सकता है?
जवाब : हां, अगर किसी महिला को पहले से ही यौन संचारित रोग है तो उसके साथ सेक्स करने या ओरल सेक्स करने से भी आपको ये रोग हो सकता है।

सवाल : क्या सभी गे-पुरुष एनल सेक्स करते हैं?
जवाब : नहीं , यह ज़रूरी नहीं है कि गे-पुरुष हमेशा एनल सेक्स ही करते हैं। यह उनके व्यक्तिगत चुनाव पर निर्भर करता है और कुछ पुरुष ऐसा करना पसंद करते हैं और कुछ को एनल सेक्स बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। नेशनल सर्वे ऑफ़ सेक्सुअल ऐटिट्यूड के अनुसार साल 2000 में 12।3% पुरुषों और 11।3% महिलाओं ने यह स्वीकार किया कि उन्होंने पिछले साल एनल सेक्स किया था।



Click it and Unblock the Notifications