Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या आप जानते है लवमेकिंग के दौरान भी आप हो सकते है चोटिल?
सेक्स, कपल्स के बीच न सिर्फ रिश्तें को सुखद बनाने का जरिया है बल्कि ये दो लोगों को शारीरिक, मानसिक और आत्मीयता से भी जोड़ता हैं। लेकिन कभी कभी होता है कि जब प्यार की इस घड़ी में कुछ ऐसा हो जाता है जो कि आपकी सेक्सुअल एक्सपीरियंस को प्रभावित करता हैं। जैसे कि एक चोट।
अब आप सोच रहे होंगे कि सेक्स के दौरान चोट कैसे लग सकती है? कभी कभी ऐसा होता है कि उत्तेजना में आकर एक छोटी सी भूल के वजह से आप बेड पर भी चोटिल हो सकते हैं। इसलिए इस बारे में आपको मालूम होना चाहिए कि सेक्स में किन स्थितियों में आप चोटिल हो सकते हैं और इन स्थितियों में आने से पहले कैसे आप खुद का बचाव कर सकते हैं?

बैक इंजरी
सेक्स के दौरान बैक इंजरी या कमर में चोट लगना बहुत ही सामान्य हैं। कई लोग बेड पर सेक्स के दौरान अलग अलग मुद्राएं बनाना पसंद करते हैं। इसलिए उतेजना में आकर कभी कभी लव सेशन का अंत लव की जगह दर्द के साथ होता हैं। इस दर्द की जकड़न से बाहर निकलने के लिए आइस क्यूब से पीठ की सिंकाई करें और बाद में चाहे तो गर्म चीज से भी सिकाई कर सकते हैं। इससे इस दर्द से राहत मिलेगी।

योनि में खरोंच आना
सेक्स के दौरान योनि में खरोंच या कट जाना, ये महिलाओं की आम समस्या हैं। ये तब होता है जब यौन संबंध बनाने के दौरान या बाद में महिलाओं के योनि से रक्तस्त्राव होता है। और जब आनंद के लिए महिलाएं जरुरत से ज्यादा दर्द झेल लेती हैं। ये सामान्यता इसलिए ऐसा होता है कि क्योंकि महिलाओं का ये हिस्सा बहुत ही शुष्क या सूखा होता है। इसलिए संबंध बनाने से पहले महिलाओं को लुबिक्रेंट्स को ध्यान में रखना चाहिए। अगर इसके बाद भी योनि में कटाव या खरोंच जैसी स्थिति बनती है तो महिलाओं को चाहिए कि वो जाकर डॉक्टर से मिलें।

यीस्ट इंफेक्शन और यूरिनरी ट्रेक्ट इंफेक्शन
यीस्ट इंफेक्शन अस्वच्छता और ओरल सेक्स की वजह से भी हो सकता हैं। या जब पुरुषों के लिंग यौन संबंध बनाने के दौरान लार या द्रव्य पद्वार्थ रह जाता है। इससे बचाव का सबसे अच्छा तरीका है कि सेक्स से पहले साफ सफाई पर ध्यान दें। यूरिनरी ट्रेक्ट इंफेक्शन ( यू आईटी ) भी साफ सफाई के अभाव की वजह से होती है। इसके अलावा महिलाओं के वजाइना में सूखेपन की वजह से भी होती है। और सेक्स से पहले महिलाओं को पेशाब करना चाहिए। इससे यूआईटी बढ़ाने वाले बैक्टीरिया से बचने में मदद मिलती हैं।

वजाइना में कंडोम का फंस जाना
सेक्स के दौरान कई बार ऐसी स्थिति बनती है कि योनि में कंडोम या टेम्पोन अंदर फंस जाते हैं। सुनने में आपको थोड़ा अजीब लगेगा, लेकिन ये चीज आमतौर पर लोगों के साथ हो सकती हैं। ये चीज बाहर निकलने में थोड़ा समय ले सकती हैं। अगर इसे बाहर निकलने में कुछ समस्या हो रही है तो आप डॉक्टर की मदद लीजिए।

घर्षण या खरोंच आ जाना
जब इंटीमेट होते हुए आप अचानक से कुछ एंडवेचर्स करने की चाह में बेड की जगह कोई और स्थान चुनते हैं तो अक्सर आप चोटिल हो जाते हैं। अक्सर लोग फर्श पर भी लव सेशन करना बहुत पसंद करते हैं। घर्षण की वजह से फर्श या कालीन की वजह से अक्सर कारपेट बर्न या घर्षण से चोट के निशान बन जाते हैं। इससे निजात पाने के लिए करना कुछ नहीं है बस उस प्रभावित जगह पर एंटी बैक्टीरियल साबुन या ठंडे पानी से धोकर जख्मी जगह पर एंटीबैक्टीरियल या एंटीसेप्टिक क्रीम लगा लें।



Click it and Unblock the Notifications
