Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सर्दियों में खूब चाव से खाएं गजक, होंगे फायदे ही फायदे
सर्दियों के मौसम के साथ-साथ खानपान पूरी तरह बदल जाता है। इस मौसम में लोग गर्म और सीजनल चीजों पर ज्यादा ध्यान देते हैं। इस मौसम में एक और चीज है जो लोग बहुत ही चाव के साथ खाना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। वो है गजक।
जी हां, सर्दियों में हर कोई गजक को बड़े चाव से खाना पसंद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मिठास के अलावा गजक में सेहत के कई राज छिपे होते हैं। सर्दियों में गजक के सेवन से कई तरह की समस्याओं से निजात मिलती है, तो आइए जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में।

त्वचा के लिए भी फायदेमंद
तिल में एंटीइन्फलेमेट्री गुण होते हैं जो चेहरे की मृत कोशिकाओं को हटा नई कोशिकाओं का सृजन करती है। यह सर्दियों में रूखी और फटी त्वचा के लिए बेहद अच्छी होती है।

कमजोरी दूर करें
गजक में गुड़ होता है जो ऊर्जा को बढ़ाने में मददगार होता है। सर्दियों के मौसम में यह आपको जुकाम से बचाता है। वहीं तिल भी ऊर्जा बढ़ाने में मददगार है। यह तासीर में गर्म होता है और इसमें अच्छी मात्रा में गुड फैट होता है। गजक में सूखे मेवे भी डाले जाते हैं जो शरीर को ताकत प्रदान करते हैं और कमजोरी दूर भगाते हैं।

हड्डियों को रखे मजबूत
कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए गजक एक बढ़िया स्त्रोत है, क्योंकि गजक तिल और गुड़ से बनती है। इनमें भरपूर मात्रा केल्शियम पाया जाता है, बता दें कैल्शियम हड्डियों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। साथ ही हड्डियां मजबूत बनी रहती हैं।

वजन कम करें
तिल और गुड़ शरीर में मेटाबॉलिज्म को बढ़ानें में मदद करता हैं. जिसके कारण सर्दियों में वजन को आसानी से कम किया जा सकता है।

आयरन की कमी को करे पूरा
तिल में सिसामोलिन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये रक्त चाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने में काफी मददगार है, इसलिए एनिमिया के पेशेंट्स को गजक का सेवन जरूर करना चाहिए।

शरीर में मिलती है गर्माहट
गजक में फाइबर पाया जाता हैं जो पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है। तिल और गुड़ खाने से शरीर को गर्मी मिलती है इसलिए सर्दियों में गजक खाने से ठंड कम लगती है।



Click it and Unblock the Notifications
