Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
शहद ही नहीं मधुमक्खी का छत्ता भी होता है गुणकारी, गंजापन भगाएं

शहद खाने के तो आपने कई फायदे सुने होंगे, लेकिन क्या आपने मधुमक्खी के छत्ते खाने या उसे लगाने के फायदों के बारे में सुना है। अब आप सोच रहे होंगे कि मधुमक्खी का छत्ता कैसे काम में आता है। मधुमक्खी का छत्ता मोम से बना होता है जो मधुमक्खियों के पेट की ग्रंथियों से निकलता है। जानकर हैरानी होगी मधुमक्खी शहद बनाने के लिए करीब 10 किलोमीटर दूर तक उड़कर जाती है। वो एक बार में ही 50 से 100 फूलों का रस अपने अंदर इक्ट्ठा कर लेती है। फिर जाकर वो शहद बनाती है, जो मधुमक्खी के छत्तों में पाया जाता है।
एक किलो शहद बनाने के लिए मधुमक्खियां छत्ते में 40 लाख फूलों का रस इक्ट्ठा करती है तब जाकर शहद बनता है तो आप समझ गए होंगे कि शहद की तरह मधुमक्खी के छत्ते भी कितना फायदेमंद होता है। आइए जानते है मधुमक्खी के छत्तों से होने वाले फायदों के बारे में।

हेयरफॉल रोकता है
अगर आपके बाल झड़ रहे हो तो यह लो पीली मधुमक्खी छत्ता को नारियल के तेल में मिलाकर अपने बालों में लगाने से हेयरफॉल रुक जाता है।

कॉस्मेटिक में होता है उपयोग
मधु मक्खी के छत्तों से निकलने वाला मोम बड़े काम का होता है। इसका उपयोग, मलहम, बाम, पॉलिश, मोमबत्ती और कॉस्मेटिक्स आइटम जैसे-लोशन, क्रीम और लिपस्टिक आदि में किया जाता है।

लिप बाम बना सकते है
आप घर में ही शुद्ध अगर होममेड लिपबाम बनाना चाहते है तो मधुमक्खी से निकलने वाले वैक्स को नारियल तेल, कोको बटर या पेपरमिंट के तेल में मिलाकर लिपबाम बना सकती हैं। जिससे फटे होठों से छुटकारा मिल जाएगा।

गठिया से मिलता है निजात
मधुमक्खी के छत्ते से निकलने वाले मोम से जोड़ों पर मालिश करने से गठिया रोग से निजात मिलता है

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
मधुमक्खी के छत्ते में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसे खाने या चबाने से इम्यून शक्ति इम्प्रूव होती है। ये शरीर के मुक्त कणों का भी खात्मा करता है जो शरीर के टिश्यूज को डैमेज करता है।

दूर करता है गंजापन
गंजेपन के लिए आयुर्वेद में कई घरेलू नुस्खे बताये गये हैं, जो कि काफी फायदेमंद भी हैं। ऐसा ही एक देसी नुस्खा है मधुमक्खी का छत्ता। । मधुमक्खी के छत्ते में गुड़हल के पत्ते मिलाकर इसे नारियल के तेल में मिलाकर उबाल लें। जब छत्ता काला पड़ जाए तो गैस बंद कर दें। उसके बाद ठंडा होने के बाद इसे छानकर बॉटल में भर लें। गंजापन होने पर सिर पर इस तेल से रोज़ मालिश करें। इससे सिर पर फिर से बालों को उगने में मदद मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications
