Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
जानिए भांग के फायदों के बारे में
होली खेलने के लिए सभी उत्साहित है और इंतजार में है। होली देश में सम्पूर्ण जगह रंग और खुशियों को बिखेरने वाला त्यौहार है। एक अलग सी उमंग सब में भर देता है,ये होली का त्यौहार। कही पिचकारियों की जल वर्षा से तो कही रंग की फुहार से बच पाना इस दिन मुश्किल है, हर जगह गुलाल की सौंधी महक होती है। इन्ही सबके बीच भांग सेवन से जुड़ा ये इकलौता त्यौहार है जिसका लोगों को लंबे समय से इंतजार रहता है। आज हम आपको यहां भांग सेवन के 8 फायदे बताने जा रहे है।

1. ये आपके पाचन को मजबूत करता है
भांग का सेवन ना केवल आपके दिमाग को मस्त कर देता है बल्कि ये आपके अच्छे पाचन में भी सहयोगी है। 500ग्राम भांग को 500ग्राम कालीमिर्च पाउडर के साथ मिलाएं। एक चम्मच शहद के साथ इसे सुबह शाम ले,पाचन में बहुत फायदा मिलेगा।

2. पेट दर्द में आराम
ऊपर बताया मिश्रण ना केवल पाचन में सहायक है अगर आपको पेट में दर्द है तो उसमें भी राहत देता है। जब अगली बार पेट दर्द हो तो इस नुस्खे को जरूर आजमाएं।

3. टेस्टिकल की सूजन कम करता है
अगर आपके टेस्टिक्सल में किसी तरह की सूजन आ गयी है। भांग के कुछ पते पानी मे कुछ मिनट उबाल लीजिये। अपने टेस्टिकल को उस पानी मे भिगोये, इससे आपके टेस्टिकल की सूजन कम होगी।

4. अस्थमा में कारगर
इस सरल तरीक़े से आप अस्थमा के अटैक से बच सकते है। 125 ग्राम भांग में 2 ग्राम काली मिर्च पाउडर मिलाएं साथ 2 ग्राम मिश्री मिलाएं। ये मिश्रण अस्थमा में आराम देगा. भांग को जलाकर उनके धुएँ को अंदर लेने से भी अस्थमा में आराम मिलता है।

5. इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम को दूर करता है
ये एक आम समस्या में है इसमें बड़ी आंत में सूजन, गैस , दस्त कब्ज जैसी समस्याएं होती है। इसका मुख्य कारण मानसिक तनाव है.भांग की प्रजाति में ही गांजा पाया जाता है जिसे सेवन करने से इस सिंड्रोम में आराम मिलता है। आप भांग से भी इसका उपचार कर सकते है इसके लिए 100ग्राम भांग, 200 ग्राम शुन्ति और 400 ग्राम जीरा पाउडर ला एक मिश्रण बना ले। इन्हें बराबर की 80 पूड़ियों में बांट ले जिसे रोजाना 2 चमच्च दही के साथ सेवन करने से आराम मिलता है।

6. ये आर्थराइटिस में लाभदायी है
भांग के बीज के तेल को हड्डियों के जोड़ पर मालिश करने से आर्थराइटिस के दर्द में आराम मिलता है।

7. घाव भरने में कारगर
अगर आपको चोट लग गयी है तो भांग के पाउडर को चोट वाली जगह पर लगाकर पट्टी करने से घाव जल्दी भर जाता है।

8. बवासीर में आरामदायक
अगर आप बवासीर से परेशान है तो 10 ग्राम हरी भांग को पीस कर, 30 ग्राम अरण्डी के बीज पाउडर के साथ मिलाकर घाव वाले भाग पर लगाएं। ये आपको काफी आराम देगा और बवासीर में होने वाली खुजली से आराम देगा।



Click it and Unblock the Notifications