Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
अगर डेयरी मिल्क से है एलर्जी तो पीएं चावल का दूध, नहीं होता है इसमें फैट और लेक्टोस

चावल का दूध एक तरह से नॉन डेयरी प्रॉडक्ट होता है जो कि चावल को उबालकर तैयार किया जाता है। इस दूध में किसी तरह का एनिमल प्रोटीन का उपयोग नहीं किया जाता है। ये दूध कोलेस्ट्रॉल और लेक्टोज मुक्त होने के साथ ही इसमें काफी कम मात्रा में कैलोरी और फैट मौजूद होता है।
अगर बात करें इसकी पौष्टिकता की तो चावल के दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, विटामिन बी, विटामिन ए, विटामिन डी और आयरन होता है, आइए जानते हैं कि चावल का दूध पीने के फायदे क्या कुछ होते हैं। जिन लोगों को लैक्टोज से एलर्जी है, उन लोगों के लिए ये एक अच्छा पौष्टिक पेय विकल्प हो सकता है।

त्वचा को पहुंचाएं लाभ
चावल के दूध में पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते है जो चेहरे की सुंदरता को बढ़ाते है। चेहरे के लिए एंटी एजिंग की तरह काम करते है। इसके अलावा चावल के दूध पीने से चेहरे में ग्लो आने के साथ दाग-धब्बे दूर होते है। चेहरा साफ और बेदाग बनता है।

कोलेस्ट्रॉल के स्तर को करें कम
इस दूध में फैट बहुत कम होता है जिससे कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का खतरा कम हो जाता है। चावल का दूध पीने से आपको कार्डियोवस्कुलर बीमारियां और मोटापे की समस्या नहीं होती है।

कम कैलोरी युक्त दूध
चावल के दूध में डेयरी मिल्क की तुलना में बहुत कम कैलोरी पाई जाती है। चावल के दूध के एक कप में 140 कैलोरी होती है जबकि डेयरी मिल्क में 185 कैलोरी पाई जाती है। चावल के दूध में गाय के दूध के एक तिहाई मात्रा में फैट पाया जाता है। अगर आप वजन घटाने की तरफ ध्यान दे रहे हैं तो आपके लिए ये दूध फायदेमंद साबित हो सकता है।

मिनरल्स से भरपूर होता है-
चावल के दूध में विटामिन डी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम आदि मिनरल्स पर्याप्त मात्रा में होते हैं इसलिए चावल का दूध पीना सेहत के लिए लाभकारी होता है।

लेक्टोस एलर्जी से पीड़ित लोग पी सकते है
जो लोग डेयरी दूध में पाएं जाने वाले लेक्टोस इंटोलरेंस या लेक्टोस एलर्जी से पीड़ित है। वो लोग इस दूध को पी सकते हैं क्योंकि इसमें लेक्टोस नहीं होता है। पाचन शक्ति को बढ़ाने के लिए यह दूध काफी फायदेमंद होता है।

इम्यून सिस्टम को बढ़ाए
चावल के दूध में बहुत सारे एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के लिए फायदेमंद होते हैं। साथ ही यह दूध ऑक्सीडेटिव स्ट्रैस को कम करता है और सूजन को घटाने में भी मदद करता है।

हड्डियों को करें मजबूत
चावल के दूध में विटामिन डी पाया जाता है जो कि हड्डियों को केल्शियम की मात्रा अवशोषित करने में मदद करता है। इसलिए जिन लोगों को लेक्टोस से एलर्जी है। उनके लिए ये दूध कैल्शियम का मुख्य स्त्रोत हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
