Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
प्राइवेट पार्ट पर हो गया बालतोड़, जानिए इसके घरेलू उपाय
हमारे शरीर के कई अंगों पर छोटे-छोटे बाल होते है और कई बार इनके टूट जाने पर यह घाव के तरह बन जाते है और इनमे पस बन जाती है, कभी कभी यह फोड़े की तरह भी दिखते है। ऐसे घाव को बालतोड़ के नाम से भी जाना जाता है। बालतोड़ के हो जाने पर बहुत ज्यादा दर्द तो होता ही है, साथ ही ये जिस जगह होता है वहां पर सूजन भी आ जाती है। खासकर अगर ये प्राइवेट पार्ट के आसपास हुआ हो तो स्थिति बहुत ही दर्दनाक हो जाती है।
प्राइवेट पार्ट में बालतोड़ की समस्या कई वजह से भी हो सकती है। ऐसे में बालतोड़ को ख़त्म करने के लिए, आइए जानते है कि कैसे इन फुंसियों का खात्मा करें और किन बातों का ध्यान रखें।

इन्हें फोड़े या कुचले नहीं
अगर आपके प्राइवेट पार्ट पर बालतोड़ की समस्या हो जाती है तो इन्हें कुचले या फोड़े नहीं। इसे कुचलने की वजह से इस में से निकलने वाले बैक्टीरिया से इंफेक्शन बढ़ सकता है।

गर्म सेंक करें
बालतोड़ की वजह से आपके प्राइवेट एरिया के आसपास बहुत दर्द हो सकता है। इसलिए इस दर्द से निजात पाने के लिए गर्म पानी से सेंक करें। दिन में से कम से कम तीन से चार बार 7 से 10 मिनट के लिए गर्म करें। जब तक ये फोड़ा न चले जाएं तब तक गर्म सेंक करते रहें। गर्म सेंक करने से रक्त संचार बढ़ेगा और सफेद कोशिकाएं बैक्टीरिया से लड़ सकती है और इससे बालतोड़ की वजह से हुआ फोड़ा जल्दी कम होता जाएगां।

लगाएं मेहंदी
जिन लोगों को बालतोड़ वाले हिस्से में बहुत ज्यादा जलन होती है, उनके लिए मेहंदी बहुत ही उपयोगी उपाय हो सकता है। मेहंदी में मौजूद ठंडक गुण जलन को शांत करने में मदद करते हैं। जी हां पीसी हुई मेंहदी भिगोकर उसे बालतोड़ के स्थान पर गाढ़ा-गाढ़ा लेप सुबह और रात को लगाने से जलन के साथ-साथ बालतोड़ भी जल्दी ही ठीक हो जाता है।

नीम लगाएं
नीम में एंटीबैक्टीरियल गुण के साथ एंटीमाइक्रोबियल गुण होता है। यह बालतोड़ को आपकी त्वचा से पूरी तरह और बिना किसी दुष्प्रभाव के हटा देता है। इसके लिए मुट्ठी भर नीम की पत्तियों को लेकर उसको पीसकर लेप बना लें। इसे बालतोड़ वाले प्रभावित हिस्से पर लगा लें।

धीले कपड़े पहनें
बालतोड़ की समस्या ज्यादात्तर टाइट कपड़े पहनने की वजह से होता है। कपड़ों के घर्षण और रगड़ खाने की वजह से अक्सर प्यूबिक एरिया के आसा पास बालतोड़ की समस्या होती है और फोड़े हो जाते है। जब तक ये बॉइल्स या फोड़े चले नहीं जाएं, तब तक ढ़ीले कपड़े ही पहनें। वर्कआउट करने के बाद प्राइवेट एरिया को साफ करें और सूखे अंडरवियर ही पहनें।

ऑइनमेंट लगाएं
पेट्रोलियम जेली लगाकर आप कपड़ों के घर्षण से बॉइल्स को फूटने से बचा सकते है। अगर बॉइल्स फूट जाएं तो वहां एंटीबॉयोटिक लगाएं। जैसे acitracin, neomycin, and polymyxin B (Neosporin) लगाएं। इससे बॉयल्स का जल्दी उपचार होगा।

पेनकिलर ले
अगर आपको बहुत ही ज्यादा दर्द और जलन हो रही है तो तो पेनकिलर लें। इससे आपको दर्द में राहत मिलेगी। अगर आप किसी तरह के घरेलू उपाय अपना रहे हैं और दो हफ्तों में इस समस्या से निजात नहीं मिलता है तो डॉक्टर से जरुर मिले।

कब जाकर डॉक्टर को दिखाएं
यहां हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों केबारे में बताने जा रहे है जिन्हें देखकर आप समझ सकते है कि आपकी बालतोड़ की समस्या गंभीर होती जा रही है और आपको डॉक्टर को दिखाने की जरुरत है।
- बुखार
- ठंडे पसीने आना
- फोड़े का धीरे-धीरे बढ़ना
- फोड़े पर बहुत ज्यादा दर्द होना।
- फोड़े का दो इंच से ज्यादा का आकार होना।
- अगर दो हफ्ते के बाद भी फोड़े का इलाज नहीं हो।
- अगर किसी फोड़े की वजह से और आसपास ज्यादा फोड़े होने लगे।



Click it and Unblock the Notifications
