Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
जीभ पर हैं दाग-धब्बे, इन आयुर्वेदिक तरीकों से करें दूर
जीभ हमारे शरीर का जरुरी अंग है, दूसरी अंगों की तरह इसकी साफ सफाई भी बहुत महत्व रखती है। बिना जीभ के हम किसी भी चीज का स्वाद नहीं ले सकते हैं। इसके अलावा हमारी जीभ शरीर से जुड़ी कई बीमारियों का संकेत खुद ब खुद दे देती है। जैसे जीभ पर ज्यादा लालपन दिखाई देता है, इसका मतलब होता है कि हमारे पाचनतंत्र में कुछ गड़बड़ी है।अगर जीभ पर नीला या काले धब्बे नजर आ रहे हों, तो यह इस बात के चिन्ह हैं कि आपकी बॉडी के ऊतकों को ब्लड से पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल रहा है।

जीभ में ये काले धब्बे कई बार देखने में बहुत ही बदसूरत से निकलते हैं , आइए जानते हैं कि कैसे इन धब्बों को आयुर्वेदिक तरीको से हटा सकते हैं।
लहुसन खाएं
अगर आपके जीभ में कभी दाग-धब्बे नजर आते है तो लहुसन खाएं। खाली पेट लहुसन खानें से आपके जीभ पर मौजूद सभी तरह के बैक्टीरियल इंफेक्शन को खत्म कर सकते हैं। लहुसन में एंटीमाइक्रोबियल और एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं जो कि गले के लिए बहुत अच्छे होते हैं।
टंग स्क्रेपर से करें साफ
जीभ की नियमित साफ सफाई से भी आप जीभ में दिखने वाले काले धब्बों को हटा सकते हैं। ब्रश के बाद रोजाना टंग स्क्रेपर से जीभ की सफाई करें। इससे जीभ में लगी गंदगी हट जाएगीं।
नीम से खत्म करें इंफेक्शन
पुराने समय से ही नीम को दातून के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था। आयुर्वेद में इसके कई गुणों के बारे में उल्लेख मिलता है। नीम बैक्टीरियल इंफैक्शन को खत्म करने के लिए प्राकृतिक इलाज है। ऐसे में कुछ नीम की पत्ती को पानी में उबाल लें और पानी को गुनगुना होने के बाद उससे कुल्ला करें।
अनानास खाएं
अनानास में ब्रोमलेन एंजाइम होता है, जो आपकी जीभ के काले धब्बों को हटा देता है और जीभ को डेड स्किन सेल्स से छुटकारा दिलाता है। अगर आपके जीभ में आप कुछ दिन तक प्रतिदिन अनानास खाएं और फिर देखिए जीभ के धब्बे कैसे गायब हो जाते हैं।
अदरक के टुकड़ों से हटाएं
आप अदरक के टुकड़ों को डार्क स्पॉट पर कुछ मिनटों के लिए लगाएं और इस क्रिया को प्रतिदिन करते रहें। इससे जीभ के दाग-धब्बे जाने लगेंगे।
दालचीनी और लौंग
दाल चीनी और लौंग में भी एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते है। दालचीनी की दो स्टिक और 4 लौंग को लीजिए। इसके बाद इनको पानी में उबाल कर ठंडा होने के बाद इस पानी से गरारे करें। आपकी जीभ पर पड़े धब्बे धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगे।
एलोवेरा
एलोवेरा कई तरह की बीमारियों के इलाज में प्रयोग में लाया जाता है और स्किन के लिए भी यह काफी फायदेमंद होता है। जीभ से धब्बों को मिटाने के लिए एलोवेरा जेल व स्पॉट वाली जगह पर लगाए या फिर ऐलोवेरा जूस का सेवन करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
