Latest Updates
-
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य
गर्मियों में चुभती जलती घमौरियां का ठंडा ठंडा घरेलू ईलाज
मौसम का मिजाज बदल चुका हैं, गर्मियों ने दस्तक दे दी हैं, घरों में गर्मियों से बचने के लिए अभी से जतन शुरु हो चुके हैं। गर्मियों में तपती धूप में बाहर निकलना किसी बुरे सपनें से कम नहीं होता हैं। गर्मियों में तपती और चिलचिलार्ती धूप से भी ज्यादा जो चीज और डरा देती हैं वो होती है घमौरियां। गर्मियों में घमौरियां होना आम समस्या है।

ये सबसे ज्यादा गर्दन, पेट तथा पीठ पर होती है और खुजली व जलन पैदा करती हैं। गर्मियों में घमौरियों से बचने के लिए खाने में अधिक से अधिक कच्चे प्याज का सेवन करें, क्योंकि कच्ची प्याज गर्मी से बचाती है। ऐसे और दूसरे घरेलू उपायों से भी घमौरियों दूर होती हैं। इनसे बचने के लिए आपको कुछ आसान से घरेलू उपाय करने होंगे।

खीरे का उपयोग
खीरे में शरीर को ठंडा रखने का शक्तिशाली गुण होते हैं। एक गिलास पानी में नींबू का रस निचोड़ लें और इसी पानी में खीरे के पतले-पतले टुकड़े काटकर डाल दें। इसके बाद इन टुकड़ों को घमौरियों की जगह पर लगाएं। आपको आराम मिलेगा।

आम का उपयोग
कच्चा आम शरीर की गर्मी को ठंडा करने में बेहद प्रभावशाली होता है। कच्चे आम को धीमी आंच में भूनकर इसके गूदे का शरीर पर लेप करने से घमौरियां दूर हो जाती है। इसके अलावा कच्चें आम का पाना बनाकर पीने से भी घमौरियों का ईलाज किया जा सकता हैं।

एलोवेरा
घमौरियों को दूर करने के लिए एलोवरा जैल भी बहुत ही इफेक्टिव हैं। ये शरीर से जलन और खुजली जैसी समस्या का रामबाण ईलाज हैं। इसके लिए एलोवेरा के पत्तों में से जैल निकालकर लगा लें।

मेहंदी से घमौरियों का इलाज:
शरीर में घमौरियां होने पर मेहंदी का लेप करने से घमौरियां कुछ ही समय में बिल्कुल खत्म हो जाती हैं। नहाते समय पानी में मेहंदी के पत्तों को पीसकर मिला लें। इस पानी से नहाने से घमौरियां ठीक हो जाती हैं और रोगी को राहत मिलती है।

मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी घमौरी की जलन से निजात दिलाती है और खुजली भी मिटाती है। इसके लिए पांच चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर लेप बनाएं और इस लेप को घमौरियों पर दिन में एक बार लगाएं।

बर्फ
घर में उपलब्ध बर्फ को घमौरियों वाले स्थान पर लगाने से आराम मिलता है। घमौरियों में ठंडक मिलती है और तुरंत आराम मिलता है।

नारियल के तेल
नारियल के तेल में कपूर को मिलकार पूरे शरीर पर मालिश करने से घमौरियाँ दूर हो जाती हैं।

नीम
घमौरियों से बचने के लिए नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर नहाना चाहिए। इससे घमौरियां दूर हो जाएंगी।

सरसों
दो चम्मच सरसों के तेल में दो चम्मच पानी मिलाकर सुबह और शाम मालिश करने से घमौरियां दूर होती हैं।Home Remedies To Treat Prickly Heat Naturally



Click it and Unblock the Notifications
