Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सूखी और शुष्क नाक, ऐसे करे इसका घरेलू इलाज
सर्दी हो या गर्मी अक्सर कुछ लोगों की नाक सूख जाती है और इस वजह से उन्हें तकलीफ होने लगती है। नाक सूखना हालांकि कोई बीमारी नहीं है लेकिन नाक सूखने की वजह से असहज लगने लगता है और एक हल्की सी चुंभन होने लगती है। नाक के सूखेपन की वजह से साइनस या ज्यादा तेज सिरदर्द होने की समस्या हो जाती है। एक समस्या यह भी है कि नाक के सूखेपन के कारण सांस लेने में परेशानी आती है।
नाक के सूखने की अवस्था में नाक के अंदर श्लेष्म जैसी एक परत जम जाती है। नाक सूखने की समस्या ज्यादातर गर्मियों में दिखाई पड़ती है। इस समस्या से बचाव के लिए आज हम आपको कुछ उपाय बता रहें हैं, आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

हाइड्रेड रहें
गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इस कारण नाक सूखने की परेशानी पैदा हो जाती है। इस समस्या से बचाव के लिए आप प्रतिदिन भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करें। गर्मी के मौसम में पानी की सही मात्रा का सेवन करने से अन्य कई समस्याओं से भी बचा जा सकता है।

ह्यूमिडफायर
अपने बैडरूम में ड्राई मिस्ट ह्यूमिडफायर लगाकर सोने से आपके कमरे में नमी को बढ़ाने में मदद मिलती है, जो आपके नासिका मार्ग को राहत प्रदान करती है। इसलिए सूखी नाक की समस्या होने पर अपने कमरे के बीच में ह्यूमिडफायर को रखें।

पेट्रोलियम जेली
नाक की अंदर की परत में थोड़ी सी मात्रा में पेट्रोलियम जैली लगाने के लिए अपनी उंगलियों का प्रयोग करें। यह उपाय न केवल आपकी नाक को नमी को बनाये रखने के लिए अच्छा हैं, बल्कि सुरक्षित रूप से थोड़ी मात्रा में आपके पेट द्वारा नियंत्रित किया जाता है। लिप बाम का उपयोग भी इसी रूप में अच्छी तरह से काम करता है।

नेजल स्प्रे
अगर आप सूखी नाक की समस्या से परेशान हैं तो आपके लिए नेजल स्प्रे बेहतर ऑप्शन हो सकता है। यह नाक का मार्ग गीला करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन अगर आप इसका बहुत ज्यादा यूज करेंगे तो नाक सूखने लगेगी और श्लेष्मा झिल्ली यानि म्यूकस मेम्ब्रेन को नुकसान पहुंचेगा।

स्टीम लें
स्टीम ट्रीटमेंट भी सूखी नाक से राहत देने में आपकी मदद कर सकती है। स्टीम लेने के लिए आप स्टीम स्टीमर से ले सकते हैं या फिर किसी बड़े बर्तन में पानी गर्म करके भाप ले सकते हैं। भाप लेने से पहले सिर को तौलिए से ढक लें और जितनी देर बर्दाश्त हो, भाप लें।

नारियल का तेल लगाएं
नारियल तेल लगाने से नाक का सूखापन दूर होता है और नाक की कोशिकाओं के बीच के अंतराल के दर्द को दूर करने में मदद मिलती है। लेकिन ध्यान रहे कि दूसरे उपायों की तरह इसे भी ज्यादा न करें। एक दिन में नारियल तेल की कुछ बूंदें ही सूखी नाक के लक्षणों को कम करने के लिए काफी हैं।



Click it and Unblock the Notifications
