Latest Updates
-
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क
सिर्फ एक चम्मच सेंधा नमक नहाने के पानी में मिलाएं और बॉडी फैट घटाएं

सेंधा नमक को सबसे शुद्ध नमक के तौर पर जाना जाता है क्योंकि इसमें मिलावट और रसायन नहीं होते हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि यह नमक किसी औषधि से कम नहीं है, इसमें मौजूद बहुत सारे तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते है। आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, जिन्क और भी बहुत कुछ सेंधा नमक में मौजूद होता हैं। कई लोग होते है जो सेंधा नमक को पानी में डालकर पिया करते है ताकि पाचन तंत्र तंदरुस्त रहें, लेकिन आप मानेंगे नहीं कि सेंधा नमक न सिर्फ पानी में मिलाकर पीने से बल्कि इसे पानी में मिलाकर नहाने से भी वजन कम होता है।
एप्सम सॉल्ट बाथ यानि सेंधा नमक का स्नान अतिरिक्त वजन कम करने का एक बेहतर उपाय है। सेंधा नमक में मैग्नीशियम सल्फेट हेप्टाहाईड्रेट पाया जाता है, जो हमारे शरीर में बाल, त्वचा, नाखून, आदि का ख्याल रखते हैं। तो आइए जानते हैं कि एप्सम सॉल्ट बाथ आपके वजन को कैसे कम करता है और यह कितने प्रकार का होता है।

कितना डालें सेंधा नमक
नहाने के लिए गर्म पानी में 400 से 500 ग्राम सेंधा नमक डालें। सही मात्रा ही पानी में डालें, ज्यादा नमक की जरुरत नहीं है। अगर आप बाथ टब में इस नमक को डाल रही है तो कम से कम 15 मिनट और अधिकतम 20 मिनट तक गर्म पानी में रहें। नहाने के बाद रिहाईड्रेशन के लिए पर्याप्त पानी पिएं।
एप्सम सॉल्ट बाथ लेते समय जब आप टब में 15 मिनट स्नान करते हैं तो उस दौरान आपका शरीर इस नमक को अवशोषित कर लेता है जिससे शरीर में रक्त प्रवाह बढ़ जाता है। जिससे ये शरीर को डिटॉक्सीफाई कर वजन कम करने में मदद करता है। साथ ही ये त्वचा कि अन्य समस्याओं को भी दूर करते हैं और शरीर को आराम पहुंचाता हैं
सेंधा नमक पानी में डालकर नहाने के फायदें
बॉडी डिटॉक्स होगी
सेंधा नमक बॉडी में मौजूद टॉक्सिन्स को निकालने में हेल्प करता है। बॉडी डिटॉक्स होती है। स्किन ग्लोइंग बनती है। यह मेटाबॉलिज्म दर भी बढ़ाता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए पाचन तंत्र में सुधार करता है।
स्ट्रेस कम होगा
सेंधा नमक में मौजूद मैग्नीशियम स्ट्रेस लेवल कम करने में हेल्पफुल होता है। गुनगुने पानी में डालकर नहाने से फायदा होगा।
मसल्स रिलैक्स होंगी
सेंधा नमक पानी में डालकर नहाने से मांसपेशियों का दर्द, सूजन और थकान को दूर करने में काफी सहायता मिलती है। यदि आप इस पद्धति को सही ढंग से अभ्यास करते हैं, तो यह आपको पूरी तरह से उत्साहित और आराम महसूस करने में मदद कर सकता है, और मांसपेशियों को बहुत आसानी से आराम करने में मदद मिलती है।
चेहरें की समस्याएं होंगी दूर
सेंधा नमक नैचुरल स्क्रबर के रूप में डेड स्किन को साफ करता है। यह खुजली, रैशेज जैसी डिजीज से भी बचाने में हेल्पफुल है।
हार्ट हेल्दी रहेगा
सेंधा नमक में मौजूद मैग्नीशियम आर्टरीज को हेल्दी रखता है साथ ही ब्लड सर्कुलेशन को भी नॉर्मल करता है। इससे हार्ट हेल्दी रहता है।
एसिडिटी दूर करें
एसिडिटी के ईलाज में कारगर एसिडिटी एक ऐसी समस्या है जिससे आजकल अधिकतर लोग ग्रसित हैं| इसके ईलाज के लिए महंगी और साइड इफ़ेक्ट करने वाली दवाइयों की बजाय आप नमक के पानी से नहाने के नुस्खे को आजमा सकते हैं| क्षारीय प्रकृति के कारण यह अम्ल की मात्रा को कम करने में मददगार है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications