Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
इन टेक्निक और घरेलू उपायों से हिचकी को रोकें
हम अक्सर कहते हैं कि जब हमें कोई याद करता है तब हमें हिचकी आती है, मगर असल में बात इतनी सी है कि जब शरीर में डायफ़्राम सिकुड़ता है तब हमें हिचकी आती है। डायफ़्राम एक माँसपेशी होती है जो छाती के खोखल को हमारे पेट के खोखल से अलग करती है।
ये साँस लेने की प्रक्रिया में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आपको हिचकी कभी भी और कहीं भी आ सकती है। कभी कभी तो हिचकी आना जी का जंजाल सा बन जाता हैं। लेकिन अगर चाहा जाए तो हिचकी को हम रोक सकते हैं, इसे रोकने के लिये कुछ टेक्नीक और घरेलू उपायों की आवश्यकता होती है।

अपनी सांसों को रोके :
एक लंबी सांस लें और उसे कुछ सेकेंड के लिये रोक कर रखें। जानकारों के मुताबिक जब फेफड़ों में जमा कार्बन डाइऑक्साइड भर जाएगा और डायफ्राम उसे निकालेगा तो हिचकी आना खुद-ब-खुद बंद हो जाएगी।

चीनी
हिचकी आने पर तुरंत एक चम्मच चीनी का सेवन करें। इससे थोड़ी देर में ही हिचकी आना बंद हो जाएगी। घोल में चुटकी भर नमक भी मिला दे और इस पानी को थोड़ा-थोड़ा और धीरे-धीरे पीए। सीप कर पीने से हिचकी थोड़ी देर मे बंद हो जाती है।

नींबू और शहद
हिचकी आने पर एक चम्मच नींबू का ताजा रस निकालें। अब इसमें एक चम्मच शहद डालें। दोनों को मिलाएं और चाट लें। इससे से हिचकी बंद हो जाएगी।

कानों को बंद करें
अपने कानों को 20 से 25 सेकेंड के लिये बंद करें। दूसरा आपशन है कि अपने कानों के मुलायम भाग जिसे इयरलोब भी कहते हैं, उसे दबाएं। यह वेगस नस को रिलैक्स होने के लिये सिगनल भेजेगा जो कि डायफ्राम से जुड़ी होती है।

चॉकलेट पाउडर
जब भी हिचकी की समस्या से परेशान हो तो तुरंत चॉकलेट पाउडर की एक चम्मच खा लें। इसे खाने से थोड़ी देर में हिचकी ठीक हो जाएगी।

नमक पानी :
थोड़े से नमक को पानी में मिलाकर एक या दो घूंट पीएं। इससे हिचकी की समस्या में तुरंत आराम मिलेगा।

उल्टी गिनती
जानकारों के मुताबिक उल्टी गिनती करने और अचानक उस व्यक्ति को डराने से भी सामान्य हिचकी ठीक हो जाती है। उल्टी गिनती का मतलब से 100 से 1 की तरफ गिनती करना।

पीनट बटर
जब हिचकी आए तो एक चम्मच पीनट बटर लें और खाएं। इससे सांस लेने की प्रक्रिया में बदलाव होगा और हिचकी बंद हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
