Latest Updates
-
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि
जन्माष्टमी में कृष्ण जी को लगाएं 'माखन मिश्री' का भोग, इसे खाने से बढ़ता है हीमोग्लोबिन
जन्माष्टमी के मौके पर भोग के लिए विशेष तौर से कृष्ण जी को माखन मिश्री का भोग लगाया जाता है। जैसा कि सबको मालूम है कि माखन कृष्ण जी का सबसे प्रिय भोग हैं। जन्माष्टमी में माखन मिश्री के बिना कृष्ण जी का भोग अधूरा माना जाता है। सिर्फ जन्माष्टमी ही नहीं बाकी के दिनों भी हमें माखन मिश्री खाना चाहिए।

माखन मिश्री खाने में जितना मधुर लगता है, उतने ही इसके सेहत से जुड़े फायदे भी है। मक्खन में काफी पौष्टिक मात्रा में गुण मौजूद होते हैं। इसके अलावा मिश्री के सेवन से एनर्जी मिलती हैं। इन दोनों को साथ खाने से हीमोग्लोबिन की समस्या दूर होती है। ऐसे और भी फायदें है आइए जानते हैं। जन्माष्टमी के मौके पर जानिए माखन मिश्री खाने से और क्या-क्या फायदें हो सकते हैं।

सिरदर्द से छुटकारा
माखन-मिश्री को मिलाकर प्रतिदिन अगर नाश्ते में खाया जाए, तो सिरदर्द और जोड़ों में दर्द की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इससे जोड़ों में खाई हुई नमी और चिकनाई मिल सकेगी और रूखापन धीरे-धीरे कम होगा।

छालों से दिलाएं राहत
इसके अलावा मुंह में छाले हो जाने पर माखन मिश्री का सेवन लाभदायक साबित होता है। इसे खाने से आपके छालों से जल्द ही आराम मिलेगा।

बवासीर की छुट्टी
बवासीर जैसी बीमारी से परेशान हैं, तो परेशान न हों, माखन मिश्री का नियमित रूप से सेवन कर, कुछ ही दिनों में आप इस समस्या से निजात पा सकेंगे।

स्किन के लिए असरदायक
त्वचा को चिकना और चमकदार बनाना चाहत हैं, तो मिश्री का बूरा और मक्खन मिलाकर त्वचा पर मसाज करें। यह मसाज और स्क्रब दोनों का काम करेगा और त्वचा को प्राकृतिक रूप से चिकना, चमकदार और मुलायम बनाएगा। यदि आपके हाथों और पैरो में जलन होती है तो मक्खन और मिश्री को बराबर मात्रा में मिलाकर लगाने से हाथों-पैरों की जलन दूर होती है।

याददाश्त के लिए बेहतर
माखन मिश्री का सेवन करना मस्तिष्क के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। बच्चों को नियमित रूप से अगर माखन मिश्री खिलाया जाए, तो यह उनके मस्तिष्क और शरीर के विकास के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

गर्मी से आराम
मिश्री में मिठास और ठंडक दोनों गुण होते हैं। तेज गर्मी में माखन और मिश्री का का सेवन करने से गर्मी से राहत मिलने के साथ ही एनर्जी भी प्राप्त होती है। इसके अलावा ये आंखों की कमजोरी दूर करने के लिए भी यह तरीका बेहद कारगर है।

हीमोग्लोबिन का स्तर ठीक करे
माना जाता है कि माखन के साथ मिश्री मिलाकर खाने से शरीर ताकत और पौष्टिकता मिलती है। साथ ही शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्र भी बढ़ती है जिससे त्वचा में कांति आती है।



Click it and Unblock the Notifications
