Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
Kiss Day पर पार्टनर को Kiss करने के हैं ये हेल्दी फायदे

Kiss न सिर्फ प्यार को इजहार करने का एक मीडियम है बल्कि एक प्यारा से किस आपको हेल्दी बनाए रखने में पूरा मदद करता है। कई शोधों में यह बात साबित हो चुकी है कि किस करने से चिंता दूर होती है, और आप ज्यादा रिलेक्स महसूस करते हो।

किसिंग से पाचन शक्ति में वृद्धि और जीवन काल में वृद्धि जैसे अनेक फायदे हैं। किस करने का आनंद आप जितना सोचते हैं उससे कहीं ज्यादा है। आज किसिंग डे के अवसर पर हम आपको बताते हैं 'किस' करने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

दिल के लिए अच्छा..
चुंबन के दौरान शरीर में एड्रेनालिन नामक हार्मोन बनता है जो दिल के लिए बहुत फायदेमंद है। यह पूरे शरीर में रक्तसंचार के लिए पंप होने में दिल की मदद करता है।

ब्लड प्रेशर होता है कम
चुंबन के दौरान दो लोगों को काफी सुकून मिलता है, जिससे तनाव या स्ट्रेस कम होता है। चुंबन करने से हम ब्लड प्रेशर कम करने और शरीर में रक्त संचार ठीक रखने में मदद मिलती हैं।

दांत होते है मजबूत
किस के दौरान मुंह में बनने वाली लार दांतों से कैविटी को दूर करती है और बैक्टीरिया को खत्म करती है। किसिंग दो लोगों के बीच लार का आदान प्रदान करती है, क्या आप जानते हैं कि लार में मौजूद लवण , खनिज और अन्य पदार्थों की उपलब्धता जिनसे आपकी साँसों की महक बनती है ये एक महिला की सेक्स गतिविधि की गतिशीलता को भी नियंत्रित करते हैं। इसके अलावा इस लार से दांत भी साफ रहते हैं।

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
एक शोध के अनुसार किस यानि चुंबन करने से महिलाओं की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ती हैं। चुंबन हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने की प्रक्रियाओं में तेजी लाने में मदद करता है|

कैलोरी बर्न
1 मिनट तक किस करने से हम 2-3 कैलोरी बर्न कर देते हैं, इसीलिए कैलोरी घटाने के लिए चुंबन फायदेमंद हैं। जबकि भावुक या थोड़ी लम्बी किस से 5 या उससे ज्यादा कैलोरी खर्च होती है।

सकारात्मक ऊर्जा
किस के दौरान शरीर में कोर्टिजोल का स्तर कम होता हैं, जिससे चिंता तनाव दूर होता हैं, और हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता हैं।

खुशी मिलती है
किस (चुंबन) करने से एंडोफिन्स और एंड्रोफिन्स नामक हार्मोन रिलीज होते हैं, जिससे एक अलग तरह की खुशी मिलती हैं।

दो लोगों के बीच नजदीकियां बढ़ाता है
किस के दौरान ऑक्सिटॉसिन नाम का हार्मोन बनता हैं, जो दो लोगों के बीच बॉडिंग को मजबूत बनाता हैं।

मांसपेशियां रहती है एक्टिव
किस के दौरान हमारे मुँह की 30 मांसपेशियां एक्टिव रहती हैं, इतनी मांसपेशियां तो बोलते और हँसते समय भी एक्टिव नहीं रहती।

सेक्स हार्मोन होते है उतेजित
सबसे बड़ा फायदा किस करने से हमारे सेक्स हार्मोन उतेजित होते हैं। ओपन माउथ किसिंग पुरुष के हारमोंस को महिला के मुंह में स्थानांतरित करती है? मुंह में उपस्थित बलगम टेस्टोस्टेरोन जैसे हारमोंस का स्त्राव करता है जो कि किसिंग के दौरान पुरुष द्वारा महिला के मुंह में जाते हैं। टेस्टोस्टेरोन महिला की उत्तेजना को बढ़ा देता है और परिणामस्वरुप सेक्स के अवसर ज्यादा बढ़ते हैं|



Click it and Unblock the Notifications
