Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
35 की उम्र में मैरीकॉम जैसा रहना है फिट, ये है उनका फिटनेस प्लान
हाल ही में एमसी मैरीकॉम ने विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में छठी बार स्वर्ण पदक जीतने वाली दुनिया की पहली महिला बॉक्सर बनीं। 35 साल की उम्र में भी मैरीकॉम की फिटनेस का उदाहरण आपके सामने है कि 3 बच्चों की मां होने के बावजूद भी मैरीकॉम ने अपनी फिटनेस पर जीतोड़ मेहनत करते हुए छठी बार गोल्ड जीतकर देश का नाम बढ़ाया है।
अगर आप भी 35 की उम्र में मैरीकॉम की तरह फिट रहना चाहते है तो आज हम आपके साथ मैरीकॉम का फिटनेस प्लान शेयर कर रहे जिसके जरिए आप भी खुद के लिए एक फिटनेस प्लान तैयार कर सकते हैं।

मॉर्निंग एक्सरसाइज नहीं करती मिस
मैरीकॉम कितनी भी बिजी रहें, लेकिन वो मॉर्निंग एक्सरसाइज के लिए समय निकाल लेती हैं, वो मॉर्निंग एक्सरसाइज कभी भी मिस नहीं करती है। उनके रोजाना के रुटीन में रनिंग, स्ट्रेचिंग, स्किपिंग, होपिंग, पंचिंग और किकिंग शामिल है।
14 किमी दौड़ती है रोजाना
वे रोजाना 14 किमी दौड़ती हैं। कुछ फ्लोर एक्सरसाइज भी उनके रुटीन में शामिल हैं।
स्पाइसी फूड नहीं खाती
बैलेंस और न्यूट्रिशनल डाइट लेती हैं। वर्कआउट के पहले लाइट स्नैक लेती हैं। उनका ब्रेकफास्ट काफी हेवी होता है। वो हमेशा स्पाइसी फूड को अवॉइड करती हैं।
डाइट शेड्यूल करती हैं फॉलो
डाइट शेड्यूल को सख्ती से फॉलो करती हैं। वो लंच 1 से 2 बजे के बीच कर ही लेती हैं। डिनर रात 8 से 9 बजे के बीच किसी भी हाल में कर लेती हैं।
रहती है हाइड्रेट
बॉडी को हाइड्रेट और एक्टिव रखने के लिए दिनभर में खूब पानी और जूस पीती हैं। उनका रोजाना का नियम है कि रात को सोने से पहले वो रोजाना एक गिलास दूध पीती ही हैं।
मैंटल बैलेंस पर करती है फोकस
खुद पर फोक्सड रहने के साथ मेंटल बैलेंस को मेंटेन करने के लिए वे ब्रेन-आई कोर्डिनेशन एक्सरसाइज करती हैं। इसके लिए अलावा मैरीकॉम जरूरी न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट्स भी लेती हैं।
8 घंटे करती है एक्सरसाइज
रोजाना 8 घंटे एक्सरसाइज को देती हैं। सुबह 4 घंटे और शाम को 4 घंटे। इसके अलावा दोपहर में खाली समय में वो जिम में जाकर सिटिंग और पुशअप्स करना पसंद करती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
