Latest Updates
-
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स
फिट फिगर के लिए परफेक्ट है कोकम का जूस, श्रद्धा कपूर ने भी माने इसके फायदे

आपने अपने घरों में देखा होगा दाल और कढ़ी को लजीज और खट्टास बढ़ाने के लिए कोकम का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि कोकम एक तरह का फल है लेकिन इसे मसाले के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। कोकम न सिर्फ खाने में खट्टापन बढ़ाता बल्कि ये कई औषधीय गुणों से भरपूर हैं जो सेहत और सौंदर्य के लिए काफी लाभदायक हैं। कोकम गुजरात और गोवा में सबसे ज्यादा पाया जाता है।
लोगों इस फल की चटनी और शर्बत बनाकर सेवन करना पसंद करते हैं। आपको यकीन नहीं होगा लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रृद्धा कपूर भी हेल्दी रहने के लिए कोकम का जूस पीती है, आइए जानते है कोकम के सेवन करने के क्या फायदे होते हैं।

श्रृद्धा कपूर भी पीती है ये जूस
श्रृद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट ने हाल ही में कोकम जूस के साथ फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन लिखा था कि वह पोस्ट वर्कआउट इस जूस को पीना पसंद करती है। श्रृद्धा रोजाना पोस्ट वर्कआउट कोकम जूस पीना पसंद करती है। यह जूस कई तरह से सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

हार्ट के लिए फायदेमंद
फाइबर से भरपूर कोकम फल हार्ट के लिए बहुत अच्छा होता है। इसके साथ ही इसमें मैग्नीशियम, पोटैशियम, और मैंगनीज होते हैं जो दिल को स्वस्थ और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है।

वजन कम करता है
इसमें हाइपोकोलेस्ट्रॉलेमिक एजेंट होते हैं जो कैलरी को फैट में बदलने वाले एंजाइम्स की कार्य करने की क्षमता को कम कर देते हैं। शरीर में फैट नहीं होगी तो वजन नहीं बढ़ेगा।

पेट के लिए होता है अच्छा
जिन लोगों को पेट से संबंधित समस्याएं रहती हो उनके लिए कोकम जूस किसी औषधि से कम नहीं है। अगर आप जूस नहीं पीना चाहते तो इसका चूर्ण बनाकर ठंडे दूध के साथ लें। इसके सेवन से प्यास, बवासीर, कब्ज, पेट का दर्द और कीड़ों को नष्ट करता है।

मेमोरी पावर बढ़ाता है
कोकम फल मेमोरी पावर को भी बढ़ाता है। इसके साथ ही यह स्ट्रैर्स को भी दूर करने का काम करते हैं।

इम्युनिटी बढ़ाता है
अगर आप बार-बार बीमार पड़ रहे हैं तो इसका मतलब की आपकी इम्युनिटी सिस्टम कमजोर है। इन्युनिटी पावर को बढ़ाने के लिए कोकम फल का सेवन करना शुरू करें। इसको पीने से कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखाई देने लगेगा।

घाव भरता है
कोकम के जूस के अलावा इसका तेल भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह क्षय रोग, फेफड़ों के रोग, कंठमाला एवं पेचिश रोग में लाभकारी होता है। यह घाव को जल्दी भरता है।

कोकम के औषधीय गुण
कोकम की प्रकृति अलग-अलग होती है। कच्चा कोकम खट्टा व गर्म तासीर का होता है ये गैस को खत्म करने के साथ कफ-पित्त को बढ़ाता है। इसके अलावा पक्का कोकम भारी होता है इसका स्वाद तीखा और कसैला होता है यह हल्का होता है और इसकी तासीर गर्म होती है।



Click it and Unblock the Notifications
