Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सेक्स के बाद क्याें उदास और चिड़चिड़ हो जाते हैं पुरुष?, जानिए पीसीडी के बारे में
ज्यादात्तर लोगों की मानसिकता बन चुकी है कि पुरुष महिलाओं की तुलना में शारीरिक संबंध को ज्यादा एंजॉय करते हैं और ऑर्गेज्म महसूस करते हैं। लेकिन इस धारणा के विपरीत हालिया एक शोध में कहा गया है कि सेक्स करने के बाद कुछ पुरुषों को बुरा अहसास होता है। एक शोध के अनुसार, महिलाओं की तरह पुरुष भी पोस्टकॉइटल डिस्फोरिया (पीसीडी) से पीड़ित हो सकते हैं।

पीसीडी एक ऐसा विकार है जिसमें संभोग के बाद उदासी, चिंता, चिड़चिड़ापन और क्रोध की भावना पैदा होती है।
1208 पुरुषों पर हुआ ये शोध
ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नालोजी में हुए इस रिसर्च में सामने आया है कि इस तरह की शिकायत महिलाओं में होने की पहचान पहले हो चुकी है, मगर पुरुषों में ऐसा होता है, इसके बारे में पहले पता नहीं चला था। यह शोध एक ऑनलाइन सर्वेक्षण के द्वारा करवाया गया था, जिसमें आस्ट्रेलिया, अमेरिका, यूके, रूस, न्यूजीलैंड, जर्मनी और अन्य देशों के 1,208 पुरुषों को शामिल किया गया था।" शोध के नतीजों के अनुसार, 40 फीसदी लोगों ने अपने जीवन काल में पीसीडी का अहसास होने की बात कबूली। जबकि 20 फीसदी ने चार सप्ताह में ऐसा अहसास किया।
क्या होता है पोस्ट कोएटल डिस्फोरिया?
सेक्स के बाद उदासी को पोस्ट कोएटल डिस्फोरिया या पोस्ट सेक्स ब्लूज भी कहा जाता है। सेक्स के दौरान फील-गुड हॉर्मोन निकलते हैं जो ऑर्गज़्म के बाद एकदम से गिर जाते हैं, ये भी उदासी की वजह हो सकता है। इंटिमेसी के बाद हर बार ये हो, ऐसा जरूरी नहीं है। महिलाओं और पुरुषों में भी ये समान हो, ये भी जरूरी नहीं। जैसे बहुत से लोग सेक्स के बाद गले मिलते हैं, तो कुछ अचानक सो जाते हैं वैसे ही कुछ अकेलापन महसूस करने लगते हैं।
विशेषज्ञों को जरुर दिखाएं
सेक्स के बाद हर बाद आप या आपका साथी गहरी उदासी में डूब जाते हों तो ये सामान्य नहीं है। इसकी वजह हॉर्मोन्स या अलगाव नहीं, बल्कि कुछ और हो सकता है तो जरूरी है कि आप तुरंत किसी विशेषज्ञ से मिलें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
