Latest Updates
-
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज
बार-बार होने वाले सर्दी-जुकाम के लिए उपचार

आज-कल मौसम बड़ी ही तेजी के साथ बदल रहा है और इस मौसम में कई लोग सर्दी-जुखाम और खांसी की चपेट में आते जा रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि दुनियाभर में लोग किसी अन्य बीमारी से नहीं बल्कि सर्दी-जुखाम से ज्यादा पीडित रहते हैं।
बड़े-बड़े तो बड़े, बच्चे भी सर्दी-जुखाम की चपेट में बड़ी आसानी से आ जाते हैं। बच्चों को भी दवाई देना ज्यादा उचिन नहीं समझा जाता इसलिये नीचे दिये गए इन प्राकृतिक घरेलू नुस्खों को आजमाएं और सर्दी-जुखाम से तुंरत राहत पाएं।
1. नाखूनों को काटना बंद करें
स्टडी में पाया गया है की जो लोग अपनी उंगलियों के नाखून काटते हैं उनके शरीर में बैक्टीरिया ट्रांसफल होते हैं। हांलाकि जिन लोंगो को नाखून काटने की आदत है, उन्हें इसे छोड़ने में थोड़ी कठिनाई आ सकती है। बैक्टीरिया हमारे नाक और मुंह के दृारा अंदर जाता है। इसलिये अगर बीमार नहीं पड़ना है तो नाखून को दांतों से काटना बंद करें।

2. अदरक की चाय
जाहिर है सर्दियों में अदरक की चाय पीने का मजा ही अलग है। लेकिन ज्यादातर लोगों को यह नहीं पता है कि अदरक की चाय पीने से सर्दी के लक्षणों को कम करने में भी मदद मिल सकती है। अदरक मेंएंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आपके संक्रमित गले से अतिरिक्त तरल पदार्थ को निकालते हैं। इसके अलावा गर्म चाय का आपके गले पर सुखदायक प्रभाव पड़ता है और गले की खराश से राहत मिलती है।

3. नमक वाले पानी से गरारे करें
नमक एक शक्तिशाली एंटीइंफ्लेमेटरी एजेंट है जिस वजह से यह गले के दर्द को दूर कर सकता है। एक गिलास पानी में 1-2 चम्मच नमक मिक्स करें और कम से कम 30 सेकंड के लिए धीरे से कुल्ला करें। इसे दिन में 3-4 बार दोहराएं और आप अपनी स्थिति में काफी सुधार देखेंगे

4. अच्छी नींद सोइये
एक स्टडी में पाया गया है कि जो लोग 7 घंटे से 9 घंटे की नींद लेते हैं वो जल्दी बीमार नहीं पड़ते। पूरी सेहत को सही रखने के लिये और इंफेक्शन से दूर रखने के लिये आकपो नींद पूरी करनी बहुत जरुरी है।

5. लहसुन
लहसुन को रोगाणुरोधी माना जाता है इसलिये यह सर्दी और कफ को प्राकृतिक रूप से ठीक करता है। इसे प्रयोग करने के लिये 4-5 लहुसन की कलियों को छील कर थोड़े से घी में भून लें। इसे गरमा गरम ही खाएं। आप चाहें तो इसको हल्का सा मसल कर किसी सब्जी या सूप में भी डाल कर खा सकती हैं।
6. शहद, नींबू और अलसी के बीज
जब आप पानी में अलसी के बीज को उबालेंगी तो आपको एक गाढा पदार्थ मिलेगा, जिससे ब्रोन्कियल ट्रैंक साफ होता है। शहद और नींबू प्राकृतिक एंटीबायोटिक्स माने जाते हैं जो कि सूजन को कम करते हैं। इसलिये जब आप अलसी के उबले पानी के साथ नींबू और शहद मिक्स करेंगी तो यह एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक बनेगा जो कि कफ और सर्दी को ठीक करेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
