Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
इन एक्यूप्रेशर प्वाइंट को दबाने से से लौट आएगी खोई हुई कामेच्छा
शरीर में पाया जाने वाला लिबिडो हार्मोन जो इंसान में कामेच्छा को जगाने का काम करता है। लेकिन इस हार्मोन की कमी और अंसतुलन के वजह से एकदम से रोमांस लाइफ खत्म होने लगती है। क्योंकि लिबिडो की कमी के कारण इंसान में कामेच्छा भी मरने लगती है।
कई बार बढ़ती उम्र तो दवाइयों के ज्यादा सेवन से भी लिबिडो पर इसका असर होने लगता है। अगर आपमें अचानक से कामेच्छा की इच्छा कम हो जाती है तो कुछ अल्टरनेटिव थैरेपी इस्तेमाल करें। अल्टरनेटिव थैरेपी में एक्यूप्रेशर प्वाइंट का इस्तेमाल सबसे अधिक फायदेमंद होता है। लिबिडो बढ़ाने के लिए एक खास एक्यूप्रेशर प्वाइंट होता है जाता प्रेशर डाल कर कामेच्छा बढाई जा सकती है।
चाइनीज थैरेपी के एक्यूप्रेशर प्वाइंट से आप अपनी खोई हुई कामेच्छा को वापस ला सकते है। आइए जानते है कि शरीर के ऐसे एक्यूप्रेशर प्वाइंट जिनके मदद से लिबिडो बढ़ाया जा सकता है।

लिबिडो कम होने के कारण
- 40 फीसदी महिलाओं की ये शिकायत होती है कि उन्हें रजोनिवृत्ति के बाद कामेच्छा खत्म हो जाती है। ऐसा केवल वजाइना के सूखने के कारण होता है जो कि लिबिडो हार्मोन की कमी से होता है।
- पुरुषों में 30 की उम्र के बाद टेस्टोस्टेरोन लेवल कम हो जाता है जो 70 की उम्र तक बिल्कुल खत्म हो जाता है। जैसे-जैसे पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन लेवल कम होते जाता है उनकी कामेच्छा की इच्छा भी खत्म होती जाती है।
लिबिडो एक्यूप्रेशर प्वाइंट
शरीर में लिबिडो एक्यूप्रेशर प्वाइंट दो जगह होते हैं।

स्टोमक प्वाइंट
इसमें नाभि की जगह पर उंगुलियों के पोर से चार-पांच मिनट तक प्रेशर डालते रहें। इसी तरह से प्रेशर डालते हुए नाभी से दो उंगुली नीचे जाएं। थोड़ी देर वहां पर प्रेशर डालें। ऐसा सुबह-शाम दस-दस मिनट के लिए करें। इससे लिबिडो हार्मोन धीरे धीरे बढ़ने लगेगा। और आपमें कामेच्छा उत्पन्न होगी।

किडनी प्वाइंट
किडनी आपके शरीर का सबसे अधिक प्रोडक्टिव पार्ट है लिबिडो हार्मोन के लिए किडनी प्वाइंट काफी हेल्पफुल है। किडनी प्वाइंट एंकल बोन में होती है। इस प्वाइंट पर उंगुलियों के पोर से प्रेशर डालें। इससे एचिल्स टेंडन पर प्रेशर पड़ता है जो किडनी से जुड़ी होती है। इससे न आपको रिलेक्स महसूस होगा बल्कि लिबिडो बनने में मदद मिलेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
