Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
कूल्हे के दर्द से तुरंत छुटकारा दिलाते हैं ये घरेलू उपचार
हिप्स या कूल्हों पर होने वाला दर्द कई कारणों के वजह से हो सकता है। हिप्स में दर्द होने का एक कारण हड्डियों के बीच मौजूद फ्लूड की कमी भी होता है। उम्र बढ़ने के साथ साथ जोड़ो में दर्द होना आम बात हैं जिसे हम आर्थराइटिसके नाम से जानते हैं। जोड़ो में दर्द होने की वजह से कई बार यह दर्द कूल्हों में भी महसूस होने लगता है।
कूल्हे या हिप्स में दर्द होना सामान्य बात है जो महिलाओं और पुरुषो दोनों को होती है लेकिन आमतौर तो यह समस्या महिलाओ को अधिक होती है।

आइये जानते हैं की आखिर किन कारणों की वजह से महिलाओं में कूल्हे दर्द होते हैं।
फ्लूड की कमी के वजह से
फ्लूड की कमी हो जाने से हड्डिया आपस में रगड़ खाने लगती है, जिससे ये कमजोर हो जाती है। गिर जाने या बढ़ती उम्र के कारण भी इसकी हडिड्यां टूटफूट सकती है।
किसी हड्डी का टूटना या चटकना
40 वर्ष की उम्र के बाद महिलाओं का मेटाबोलिज्म तेजी से कम होता है जिसकी वजह से उनकी हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है और ऐसे में किसी भी आन्तरिक हड्डी का टूटना या चटकना आम बात हो जाती है। इसीलिए अगर आपको कूल्हे में दर्द है तो आप इसे सामान्य ना लें बल्कि किसी अच्छे डॉक्टर के पास जायें।
कूल्हें की नसों में दवाब
अक्सर महिलाएं सुंदर दिखने के लिए टाइट कपडे पहनती हैं, टाइट कपडे पहनने से कूल्हे की नसों में दवाब पड़ता है जिसकी वजह से इनमें दर्द होना शुरू हो जाता है।
कैल्शियम की कमी
उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है और कैल्शियम की कमी की वजह से कूल्हों में दर्द होना आम बात है।
पीरियड्स
महिलाओ को पीरियड्स के दौरान दर्द सबसे अधिक पेट और कूल्हों में होता है और इसके अलावा टांगो में भी हल्का दर्द होता है।
एप्पल साइडर विनेगर
एक गिलास पानी में एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर पीने से कूल्हे के दर्द में काफी आराम मिलता है। इसके अलावा ब्रोकली खाने से भी न सिर्फ कूल्हे का दर्द सही होता है बल्कि पूरे शरीर के दर्द में भी आराम मिलता है। ब्रोकली में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो जोड़ों की सेहत लंबे समय तक बरकरार रखते हैं।
पपीता खाने से
पपीते में बड़ी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। विटामिन सी न केवल इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है, बल्कि ये कूल्हे के दर्द के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसके अलावा सही साइज के जूते पहनकर, एक्सरसाइज करके और मोटापे को नियंत्रित रखकर भी आप जोड़ों के दर्द से राहत पा सकते हैं।
विटामिन ई
हिप्स के दर्द से छुटकारा दिलाने के लिए विटामिन ई युक्त चीजें बहुत फायदेमंद होती हैं। खासतौर पर बादाम में पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड सूजन और गठिया के लक्षणों को कम करने में मददगार होता है। बादाम के अलावा मछली और मूंगफली में भी पर्याप्त मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है।
बर्फ से सिंकाई
बर्फ ऐसी चीज है जो न सिर्फ गर्मियों में ठंडक प्रदान करती है बल्कि कूल्हों के दर्द से भी छुटकारा दिलाती है। कूल्हों में दर्द के दौरान यदि बर्फ रगड़ी जाए तो बहुत आराम मिलता है। डॉक्टर्स कहते हैं कि 10 से 15 मिनट तक 4 से 5 बर्फ का प्रयोग किया जा सकता है। इसके अलावा बर्फ को प्लॉस्टिक के बैग में रखकर भी आप कूल्हों की मालिश कर सकते हैं।
लहसुन खाएं
कूल्हे के दर्द में लहसुन का सेवन अधिक से अधिक करें इससे काफी आराम मिलता है। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि प्याज और लहसुन में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कूल्हे के दर्द में तुरंत आराम पहुंचाते हैं। इनके नियमित सेवन से कूल्हे केदर्द की शिकायत होने का खतरा काफी कम हो जाता है।
एक्सरसाइज करें
कुछ एक्सरसाइज से भी कूल्हें के दर्द में राहत मिलती है। जैसे हलकी फुल्की कसरत, स्ट्रैचिंग व्यायाम इस में मदद करते हैं। दर्दनाक जोड़ को बढ़ाने से सूजन कम हो सकती है और दर्द से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है। अपने कूल्हे की तुलना में अपने टखने या घुटने को ऊपर उठाना आसान है, लेकिन यह अभी भी संभव है। हम्फ्री आपके कूल्हे में लाभ प्राप्त करने के लिए अपने पैरों के साथ झुकाव की भी मदद करता है। स्विमिंग बहुत अच्छी कसरत होती है। यह हड्डियों पर ज्यादा दबाव नहीं डालती।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
