Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
सिर के जुएं से लेकर मुहांसे तक साफ कर सकता है एल्कोहल
हम बचपन से सुनते आ रहे हैं कि शराब पीना अच्छी बात नहीं हैं और शराब पीने से सेहत पर बुरा असर पड़ता हैं। इसमें मौजूद रसायन शरीर को कमजोर बना देते हैं। लेकिन आपको जानकर थोड़ी हैरत होगी कि शराब नशे के अलावा हमारे डेली रुटीन के कई कामों के उपयोग में आ सकती हैं। इसके जरिए छोटी-मोटी बीमारियों से छुटकारा प्राप्त करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। रबिंग एल्कोहल जिसे आइसोप्रोपिल एल्कोहल और शल्यक स्पिरिट के नाम से भी जाना जाता है। सही माईने में यह कई स्वास्थ्य समस्याओ के लिए इस्तेमाल की जा सकती है। शरीर पर इसे रगड़ने के कई फायदे हैं।

यह एक प्रभावी एंटीसेप्टिक, कीटाणुनाशक और क्लीनिंग एजेंट के रूप में काम करती है। इसे स्प्रिट के रुप में भी जानते हैं।

मुंहासे दूर करने के लिए
त्वचा के रोम छिद्रों में गंदगी भर जाने की वजह से मुंहासे हो जाते हैं। त्वचा से गंदगी को हटाकर मुंहासों के ईलाज के लिए एक रुई में थोड़ी सी शराब लें और इसे मुंहासों पर लगाएं। इससे आपके रोम छिद्र खुल जाएंगे और आपको ठंडक भी महसूस होगी, मुंह धोने के बाद एलोवेरा ज़ैल का उपयोग कर सकते हैं। ज्यादा उपयोग में लेने से त्वचा को स्किन ड्राय हो सकती हैं, इसलिए इसका ज्यादा उपयोग न करें।

कोल्ड सोर
सर्दियों के समय त्वचा एवं होठ काफी रूखी होने लगते है। जिससे रूखें होठों से खून भी निकलने लगता है। त्वचा में नमीं को बनाए रखने के लिए आप रबिंग एल्कोहल का प्रयोग करें, इससे जल्द ही आराम मिलेगा।

कान साफ करने के लिए
एल्कोहल से कान में जमी ईयरवैक्स को भी साफ किया जा सकता हैं। करना कुछ नहीं हैं बस व्हाइट विनेगर और रबिंग एल्कोहल को बराबर मिलाकर, कान में दो बूंदे डाले और फिर दो मिनट के बाद देखिएं।

नाखूनों की फंगस
नाखूनों की फंगस को दूर करने से लिए रबिंग एल्कोहल सबसे अच्छा उपचार है। इसका उपयोग करने के लिए कॉटन में एल्कोहल को डाल ले और नाखूनों पर लगाते हुए हल्की सी मालिश करें। इसके बाद इसे 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दे। फिर बाद में इसे पानी से साफ कर लें।

जुओं का इलाज
सिर में जुंए होना एक बहुत बड़ी परेशानी है और साथ ही शर्मनाक समस्या है, लेकिन रबिंग शराब या एल्कोहल से इसका भी ईलाज हैं। टब या बाल्टी में पानी भरकर उसमें थोड़ी सी शराब डाल लें। अब उसमें अपने सिर को उल्टा कर लें और 5 से 10 मिनट ऐसे ही रखें। इससे आपके बालों की जुंए मर जाएंगी। फिर शैम्पू कर लें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में कम से कम एक बार करें, जब तक जुंओं का खात्मा न हो जाएं।

हैंड सैनेटाइजर का काम
जिस तरह से हैंड सैनेटाइजर का इस्तेमाल करने के बाद साबुन या पानी की जरूरत नहीं पड़ती, ठीक वैसे ही रबिंग एल्कोहल के साथ होता है। इसे हाथों में लगाने या रगड़ने से हाथों के बैक्टीरिया मर जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
