Latest Updates
-
किस विटामिन की कमी से चक्कर आते हैं? जानें कैसे करें कमी को पूरा -
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, एक्ट्रेस ने राधा अष्टमी पर दिया बेटी को जन्म -
Oscars 2027: सिर्फ 90 लाख कमाने वाली ‘गोंधल’ ने 33 फिल्मों को पछाड़ा, बनी भारत की ऑफिशियल एंट्री -
Mahalaxmi Vrat Katha: महालक्ष्मी व्रत में जरूर पढ़ें ये कथा, मां लक्ष्मी पूरी करेंगी हर मनोकामना -
Mahalaxmi Vrat 2026: महालक्ष्मी व्रत आज से शुरू, जानें पूजा विधि, नियम और महत्व -
Radha Ashtami Vrat Katha: राधा अष्टमी पर पढ़ें यह व्रत कथा, किशोरी जी के साथ श्री कृष्ण का मिलेगा आशीर्वाद -
Radha Ashtami Wishes in Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों और संदेशों से अपनों को दें राधा अष्टमी की शुभकामनाएं -
Radha Ashtami 2026 Wishes: राधा रानी की कृपा...इन संदेशों के जरिए अपनों को दें राधा अष्टमी की शुभकामनाएं -
खाना खाने के बाद 10 मिनट वॉक करना क्यों है जरूरी? जानें इसके 5 जबरदस्त फायदे -
राधा अष्टमी का व्रत क्या दोपहर तक रखा जाता है? जानें राधा अष्टमी व्रत नियम, विधि और पारण का समय
जानिए सुबह की बजाय रात को शावर क्यूं लेना चाहिए?
रात को शॉवर लेना चाहिए या सुबह? ये तो आपकी पर्सनल च्वॉइस है जो अपने हिसाब से चुनते है। लेकिन हम में से बहुत से लोग है जो सुबह शावर लेना पसंद करते है लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि रात को शावर लेने के कई फायदे है। जी हां एक थकान भरे दिन के बाद रात को सोने से पहले नहाने के कई फायदे आते है।
आज हम आपको यहा रात को शावर लेने के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में पढ़कर आप भी रात को शावर लेना शुरु कर देंगे।

त्वचा संबंधी रोगों से छुटकारा
हममें से ज्यादातर लोग रात को सोने से पहले हाथ-पैर धोकर सोते हैं। अगर स्किन एक्सपर्ट की मानें तो सोने से पहले शावर लेना बहुत जरुरी होता है, खासकर गर्मियों के मौसम में। क्योंकि पूरे दिन लम्बा समय गुजारने के वजह से चेहरे पर गंदगी जम जाती है।
जिस वजह से स्किन इंफेक्शन होने के ज्यादा सम्भावना रहती है। रात को सोने से पहले नहाने पर शरीर साफ हो जाता है जिससे संक्रमणक का खतरा तो कम होता है ही साथ ही त्वचा में निखार भी आता है। नहाने से शरीर कोमल-मुलायम और निखर जाता है।

सुबह अगर शॉवर लिया जाए तो
इसमें कोई शक नहीं है कि सुबह शॉवर लेना दिन की शुरुआत करने के लिए बहुत अच्छी चीज होती है। खासतौर पर अगर आप मॉर्निंग पर्सन है तो। सुबह सुबह शॉवर लेने से आपका एनर्जी लेवल बढ़ता है। सुबह नहाने से शरीर की सर्कैडियन लय बनी रहती है और इससे शरीर का तापमान भी मैंटेन रहता है। उससे भी जरुरी बात अगर आप नियमित रुप से जिम जाते है और वर्कआउट करते है तो आपको सुबह शॉवर जरुर लेना चाहिए।

अच्छी नींद के लिए
रात को सोने से पहले नहाने से नींद अच्छी आती है. इससे दिनभर की थकान उतर जाती है और शरीर के विभिन्न अंगों की सफाई भी हो जाती है। आप चाहें तो अपने नहाने के पानी में सुगंधित तेल की कुछ बूंदें भी डाल सकते हैं. इससे माहौल हल्का होगा और नींद अच्छी आएगी। तेल की कुछ बूंदों के इस्तेमाल से शरीर का मॉइश्चर भी बना रहता है।

वजन कम करने के लिए
नहाने के दौरान भी कैलोरी बर्न होती है। कैलोरी बर्न होना मोटापा कम होने का पहला संकेत है, इसलिए रात को सोने से पहले नहाने से वजन कम होता है।

मूड ठीक रखने में मददगार
थकान की वजह से मूड भी खराब हो जाता है, ऐसे में जब थकान दूर हो जाती है तो मूड भी अच्छा हो जाता है. अगर ऑफिस की थकान और प्रदूषण के चलते आप चिड़चिड़े रहने लगे हैं तो रात को नहाकर सोना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और अच्छी गहरी नींद आएगी।



Click it and Unblock the Notifications
