Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
क्या आप भी दांत साफ करने से पहले टूथब्रश गीला करते हैं, जाने इसके नुकसान

सुबह होते ही मॉर्निेंग रुटीन में से एक है दांतों की सफाई। दांतों की सफाई के बिना दिन शुरु नहीं होता है। हम में से कई लोगों की आदत है कि दांतों की सफाई के लिए ब्रश जरुर गीला करते हैं। ये एक सामान्य सी आदत है लेकिन आप सुनकर धक्का लगेगा कि आपकी ये आदत आपको बीमार बना सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे टूथब्रश भी खराब होता है और दांत भी सही तरीके से साफ नहीं होते।
गीले टूथब्रश पर टूथपेस्ट लगाने से पेस्ट डाइल्यूट हो जाता है जिससे उसका प्रभाव कम हो जाता है। लिहाजा दांतों को साफ करने से पहले टूथब्रश को गीला न करें और अगर करना जरूरी हो तो 1 सेकंड से ज्यादा ब्रश को पानी के लिए नीचे न रखें।

डायरिया या स्किन इंफेक्शन होने का खतरा
टूथब्रश हमारे डेली रूटीन का सबसे अहम हिस्सा है। इसे लेकर हाल ही में एक शोध हुआ है। जिसमें शोधकर्ताओं का कहना है कि ढंग से इसकी सफाई न की जाए तो टूथब्रश घर की तीसरी सबसे गंदी जगह बन जाता है। गंदे टूथब्रश से डायरिया या स्किन इंफेक्शन तक हो सकता है। दांतों को साफ करने वाले ब्रश का भी खास ध्यान रखना चाहिए। कहां रखना है, कैसे रखना है, यह बातें मामूली लग सकती हैं लेकिन इन पर ध्यान देना बेहद जरुरी है।

कमजोर हो सकते है मसूड़े
टूथब्रश गीला करने से ज्यादा झाग बनता है, जो कि दांतों के लिए खतरनाक है। क्योंकि इससे टूथपेस्ट में मिले रसायन अपना रिएक्शन दिखाने लगते हैं, जिससे दांतों के गम्स कमजोर होने लगते हैं। इससे मसूड़ों की ग्रिप कमजोर होने लगती है, इससे दांतों की मजबूती पर भी असर पड़ता है।

बाथरुम में न रखे टूथब्रश
ज्यादातर बाथरूम छोटे होते हैं, कई घरों में तो टॉइलट, टूथब्रश रखने वाले सिंक के काफी नजदीक होता है। शौच के बाद कमोड पर फ्लश चलाने पर हवा में जीवाणुओं की बौछार उठती है जो आपके टूथब्रश तक पहुंच सकती है। इसलिए कोशिश करें कि आपका टूथब्रश कमोड से कम से कम 2 फीट की दूरी पर रहे। अपने टूथब्रश होल्डर को हफ्ते में एक बार जरूर साफ करें। इससे होल्डर में जमे बैक्टीरिया आपके ब्रश में नहीं जाएंगे।

टूथब्रश को जरुर सुखाएं
बाजार में ब्रश के साथ ब्रिसल को ढक कर रखने के लिए बॉक्स मिलता है। लेकिन ब्रश को बंद रखना सही नहीं है। इससे आपके ब्रश में कीटाणु पनपने लगते हैं। साथ ही टूथब्रश का इस्तेमाल करने के बाद उसे सीधा खड़ा करके रखें। इससे ब्रश पर जमा पानी नीचे गिर जाता है और टूथब्रश एक दम सूख जाता है। इससे नमी से पैदा होने वाले कीटाणुओं को पनपने लायक माहौल नहीं मिलता।

3 से 4 महीनें में बदले ब्रश
दांतों को स्वस्थ रखने के लिए आपको निश्चित समय के बाद टूथब्रश को बदल देना चाहिए। क्योंकि ज्यादा दिनों तक एक ब्रश का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसलिए हर 3 से 4 महीनें में ब्रश बदल देना चाहिए।

इन बातों का रखे विशेष ख्याल
- दो मिनट से ज्यादा टूथब्रश नहीं करना चाहिए। इससे दांतों का इनैमल खराब हो जाता है।
- टूथब्रश करते समय कभी भी ब्रश को दाएं से बाएं न करें। ब्रश करने का सही तरीका दांतों पर ऊपर से नीचे और नीचे से ऊपर की ओर ले जाएं।
- ब्रश करने के बाद मसूड़ों की उंगली से मसाज जरूर करें। इससे मसूड़े मजबूत होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
