Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ये होते है कान के कैंसर के लक्षण, गलती से भी नजरअंदाज न करें
कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो लगातार लोगों में बढ़ती जा रही है। कैंसर किसी भी तरह का हो सकता है लेकिन आज हम कान के कैंसर की बात कर रहे है। हालांकि कान के कैंसर के मामले बहुत ही कम सुनने को मिलते है। लेकिन इसे नजरअंदाज करना भी हमारे सेहत पर भारी पड़ सकता है।
कान में होने वाला कैंसर एक ट्यूमर के रुप में कान के अंदर व बाहर दोनों जगह पर हो सकता है। इन कैंसर की कोशिकाओं को चिकित्सीय भाषा में स्कावमस सेल कार्सीनोमा के नाम से भी जाना जाता है।
यह कैंसर धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैलने लगता है। किसी भी तरह का कैंसर होने से पहले कुछ जरूरी संकेत जरूर देता है जिन्हें लोग अक्सर अनदेखा कर देते है। आज हम आपको कान के कैंसर के कुछ शुरूआती लक्षणों के बारे में बताएंगे जिन्हें बिल्कुल भी इग्नोर करने की कोशिश न करें। वरना ये शरीर के बाकी हिस्सों में भी पहुंच सकता है।
अगर सही समय पर इसके संकेतों को पहचानकर ट्रीटमेंट ले लिया जाए तो इसके खतरे को टाला जा सकता है।

कान से पानी या खून निकलना
कान से पानी जैसा लिक्विड या खून निकलता है तो इसे इग्नोर बिल्कुल न करें। ये कान के कैंसर का सबसे मुख्य लक्षण होता है।
कान का इंफेक्शन
अगर कान में दर्द या इंफैक्शन हो तो इसे अनदेखा न करें या कोई मामूली प्रॉबल्म न समझें क्योंकि यह गंभीर समस्या हो सकती है।
कान बंद होना
कई बार क्या होता है कि कान में पानी चले जाने की वजह से वह बंद हो जाते है। परन्तु किसी वजह से सुनाई देना बंद हो जाए तो इसे हलके में न लें।
कान में खुजली
वैसे तो कान में जमीा मैल की वजह से कानों में खुजली होने लगती है लेकिन अगर कान में ज्यादा समय तक खुजली हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से चैक करवाएं।
कान का दर्द
अगर मुंह खोलते समय कानों में तेज दर्द हने लगे तो भी कान के कैंसर का खतरा हो सकता है। इसलिए इस संकेत को अनदेखा बिल्कुल न करें।
सुनाई देना बंद होना
अगर मरीज को पूरी तरह से सुनाई देना बंद हो गया है तो यह कान के कैंसर का लक्षण हो सकता है। इस तरह के मामलों में मरीज को अक्सर कान के दर्द के साथ ही सिर दर्द व चक्कर आने की शिकायत होती है। इसके अलावा मरीज के कानों का बजना, अल्सर की शुरुआत व रक्त का निकलना जैसी समस्याएं भी देखी जाती हैं।
कान का पर्दा क्षतिग्रस्त होना
जब भी कान का पर्दा क्षतिग्रस्त होता है तो पीला व सफेद पदार्थ निकलता है। यह संकेत है कि मरीज का कान का पर्दा फट चुका है। इसका मुख्य कारण है तेज ध्वनि, कान में बाह्य वस्तु का प्रयोग, इअर ट्रॉमा आदि।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
