Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
एक स्पून टेस्ट से जानिए कहीं आपको कोई बड़ी बीमारी तो नहीं है
आपको जानकर आश्चर्य होगा, लेकिन घर पर एक चम्मच की मदद से आप अपनी सेहत के बारे में बहुत कुछ मालूम कर सकते हैं। जी हां, सुनकर थोड़ा अजीब सा लगेगा लेकिन आप इस टेस्ट के जरिए कई बड़ी बीमारियों का पता लगा सकते हैं। कई बार शरीर में हमें कई लक्षणों के जरिए गिरती सेहत के बारे में संकेत देता है लेकिन हम ये संकेत नजरअंदाज कर देते है। लेकिन एक स्पून या चम्मच टेस्ट की मदद से हम घर बैठे बीमारियों का मालूम कर सकते हैं।
एक शोध में मालूम चला है कि चम्मच को जीभ पर लगाकर स्वास्थ्य से जुड़ी बहुत कुछ समस्याओं का मालूम किया जा सकता है। अब हेल्थ चेकअप का यह तरीका अब काफी फेमस हो चुका है। चलिए जानते हैं, कैसे करते हैं स्पून या चम्मच टेस्ट -

ये है एक चम्मच टेस्ट की विधि -
ये टेस्ट भूखे पेट ही किया जाता है। इसलिए सुबह उठकर पानी भी न पीएं। टेस्ट के लिए सबसे पहले एक चम्मच लेकर उसके उभरे हुए भाग को जीभ पर रखें, इस चम्मच को जीभ पर तब तक रगड़ें जब तक कि आपकी लार ना निकलने लगे। लार निकलने के बाद इस चम्मच को किसी प्लास्टिक की साफ पॉलिथिन में रखें और पैक करके लाइट के पास रख दें। अब रिजल्ट जानने के लिए एक मिनट बाद चम्मच को देखें बस ध्यान रखें की ऊपरी भाग को हाथ न लग पाएं ।

अगर बदबू आए तो
1 मिनट बाद इस चम्मच से लार जैसी मीठी गंध आए तो घबराने की कोई बात नहीं है, आप पूरी तरह स्वस्थ हैं। -यदि इसमें से बदबू आ रही हो तो ये मुंह के कैंसर और फेफड़ों की बीमारी का संकेत हो सकता है।

अगर अमोनिया जैसी गंध आए तो
चम्मच में से अमोनिया जैसी गंध आने पर किडनी और हृदय संबंधी बीमारी होने का खतरा हो सकता है यदि बिना गंध के चम्मच का रंग पीला हो जाता है तो समझिए आपको थायरॉइड की समस्या हो सकती है।

अगर दिखे पर्पल कलर का धब्बा
अगर चम्मच पर आपको पर्पल कलर का धब्बा नजर आता है तो यह संकेत शरीर में खराब ब्लड सर्कुलेशन और हाई कोलेस्ट्रोल लेवल को दर्शाता है।

नारंगी रंग की परत
चम्मच पर अगर नारंगी रंग की परत दिखती है तो यह किडनी की बीमारी का संकेत हो सकता है।

अगर सफेद रंग दिखे तो
चम्मच पर सफेद रंग की परत चढ़ने का मतलब शरीर में किसी तरह का इंफेक्शन है। बैंगनी रंग दिखने पर हाई ब्लड प्रेशर या ब्लड सर्कुलेशन में दिक्कत हो सकती है!



Click it and Unblock the Notifications
