Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
चश्मा पहनने वाले लोग होते हैं ज्यादा Intelligent, रिसर्च में हुआ खुलासा
जब भी हम किसी भी व्यक्ति को चश्मा पहने हुए देखते है तो सोचते है कि चश्मा पहनने वाले लोग बहुत ही पढ़ाकू या इंटेलीजेंट किस्म के होते है। लेकिन हाल में प्रकाशित हुई एक रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि चश्मा पहनने वाले लोग चश्मा नहीं पहनने वालों के मुकाबले आईक्यू के मामले में 30 प्रतिशत अधिक बुद्विमान होते हैं। इस रिसर्च में शामिल वैज्ञानिकों ने पाया है कि बुद्धिमत्ता और चश्मा पहनने का एक दूसरे से गहरा नाता है। ये बात 16 से 102 की उम्र के 3 लाख लोगों के आनुवंशिक आंकड़ों का विश्लेषण करने वाले वैज्ञानिकों ने ऐसा एक अध्ययन में खुलासा किया है।
'नेचर कम्युनिकेशन्स ' जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन में उच्च संज्ञानात्मक क्षमता को लोगों के जीन से जोड़ते हुए कई महत्वपूर्ण बातें सामने आई है। अनुसंधानकर्ताओं ने 148 जीनोमिक क्षेत्रों का अध्ययन किया और उसमें पाया कि चश्मा पहनने वालों के जीन हृदय तथा रक्तवाहिकाओं की बेहतरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं। ये बेहतर संज्ञानात्मक क्षमता से भी संबंधित होते है। इसके अलावा चश्मा पहनने के भी कई फायदे होते है। चश्मा पहनना आजकल न सिर्फ बुद्धिमानी का सिम्बल बन चुका बल्कि इसे पहनकर आप स्मार्ट और स्टाइलिश लुक भी अपना सकते है।
जो लोग कम्प्यूटर पर 6 घंटे से ज्यादा बैठकर कार्य करते है, उन लोगों को चश्मा जरुर पहनना चाहिए। आइए चश्मा पहनने के कुछ फायदों के बारे में भी जानते है।

आंखों का धूप से बचाव
आप निश्चिततौर पर जानते हैं कि आपकी आंखों और उसकी सबसे नाजुक त्वचा को धूप से बचने की जरूरत है। आपके शरीर के ये नाजुक हिस्से धूप सहन नहीं कर पाते और इन्हें खासा नुकसान होता है। इसमें आंखों के सफेद हिस्से का पीला पड़ना शामिल है। धूप के चश्में इससे आपको बचाते हैं। अगर आप चश्मा पहनते है तो यूवी प्रोटेक्टेड ग्लासेज का यूज करके धूप की हानिकारक किरणों से बच सकते हैं।
झुर्रियों से बचाव
धूप हो या न हो, सूरज की गर्मी और इसका प्रभाव आपकी त्वचा को खराब करता है। झुर्रियों से आपका चेहरा बेनूर और बदसूरत लग सकता है। चश्में पहनने से आप इन चीजों से बच सकते है। कम्प्यूटर पर काम करते वक्त चश्मा पहनकर आप झुर्रियों से बच सकते है।
प्लास्टिक फ्रेम के सनग्लास पहनें
आपने जैसे तैसे धूप के चश्में पहनने का फैसला कर ही लिया। अब कौन सा चश्मा चुनें यह भी जान लीजिए। आप अपने लिए प्लास्टिक फ्रेम वाला चश्मा चुनिए। मेटल फ्रेम वाले चश्में में धूप रिफलेक्ट होकर आपके गालों पर आती है। इससे आपकी त्वचा को भारी नुकसान होता है। प्लास्टिक फ्रेम चश्में आपको इससे बचाते हैं। साथ ही अधिक से अधिक बचाव के लिए बड़ी फ्रेम वाले चश्में चुनें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
