Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
गर्मी में बढ रहा है पारा, ऐसे बचें फूड प्वाइजनिंग से

आज कल गर्मी अधिक पड़ने लगती है इसलिये अच्छा होगा कि आप अपना ध्यान रखना शुरु कर दें। गंदा पानी और बाहर का खुला खाने से पेट में संक्रमण और फूड प्वाइजनिंग होने का खतरा अधिक रहता है।
लेकिन सिर्फ ऐसा नहीं है कि फूड प्वाइजनिंग केवल बाहर का खुला खाना खाने से ही होती है, अगर घर पर भी सफाई का ख्याल न रखा गया तो भी पेट की बीमारी हो सकती है। अगर आप कभी फूड प्वॉइजनिंग हुआ है तो आपको पता होगा कि इसमें इंसान की कितनी बुरी हालत होती है।
गर्मियों में बढते हुए तापमान की वजह से बैक्टीरिया काफी जल्दी जल्दी बढते हैं। पर आप चाहें तो इसे आराम से साफ-सफाई के जरिये दूर कर सकते हैं। आइये और जानते हैं कि किस प्रकार से फूड प्वाइजनिंग को रोका जा सकता है और इसका इलाज क्या है।

कैसे बचाएं खुद को इससे
1. टॉयलेट से आने के बाद हाथ जरुर धोएं: खाना बनाने के पहले और बाद में अपने हाथों को धोएं, खास कर कच्चा मांस छूने के बाद।
2. सब्जियों को बनाने से पहले धोएं: कच्ची हरी साग-सब्जियों को पकाने से पहले या फिर खाने से पहले जरुर धोएं।
3. भोजन को अच्छी तरह से पकाएं: भोजन को तब तक पकाएं जब तक उसके विषैले तत्व बाहर न निकल जाएं। साथ ही खाने को हमेशा साफ कंटेनर में ही रखें।
4. बहुत देर का रखा खाना ना खाएं: भोजन करने के तुरंत बाद ही बचा हुआ भोजन फ्रिज में रखें। ऐसा खाना न खाएं जो कई देर से खुले में रखा हुआ हो और उसमें से महक आने लग गई हो।
5. एक्सपायरी फूड प्रोडक्ट का सेवन ना करें: पैक्ड फूड का सेवन करने से पहले हमेशा एक्सपायरी डेट चेक करें। कभी भी एक्सपायरी डेट वाले भोजन का सेवन ना करें। फूड पाइजनिंग के खतरे को कम करने के लिए आप ताजे फल, सब्जियों, मीट का ही सेवन करें। साथ ही सीजनल फल और सब्जियों का सेवन करने की कोशिश करें।
6. जानवर को छूने के बाद हाथ धोएं: अगर आपके घर पर पालतू जानवर है तो भी उसे छूने के बाद हाथों को धोएं।
7. यात्रा पर बाहर का ना खाएं: ट्रैवल के दौरान अपने साथ घर का बना गरम और ताजा खाना ही ले जाएं। ठंडा और कच्चा खाना तब न रखें जब तक वह छिलके वाला न हो, जैसे केला।
8. बर्तनों को अच्छी तरह साफ करें: अगर आप एक ही बर्तन का बार-बार इस्तेमाल करते हैं तो उनमें बैक्टीरिया एकत्रित होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके लिए खाना बनाने से पहले हमेशआ बर्तन को धोएं। इसके साथ ही बर्तन को साफ करने वाले कपड़े को भी धोएं। इससे बैक्टीरिया या फंगस एकत्रित होने का खतरा कम हो जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications