Latest Updates
-
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल
हेल्दी रहने के लिए जाने हफ्ते में कितनी बार सेक्स करना चाहिए?
वैवाहिक जीवन को सफल बनाने में इंटिमेट रिलेशन एक अहम भूमिका निभाते हैं। बेडरूम में जब चीजें ठीक रहती हैं तो वो रिश्ते को मजबूती भी देती है।
हर कोई सेक्स करने के फायदों के बारे में अच्छे से जानता है या जानने की कोशिश करता है। चाहे बात रिश्ते में मिठास घोलने की हो या फिर हेल्थ से जुड़ी हुई हो। सेक्स करने से मिलने वाले फायदे किसी से भी छिपे नहीं हैं।
एक रिसर्च में तो ये बात भी साबित हो चुकी है कि पार्टनर के साथ अच्छा सेक्स एक अच्छे सेहत की चाबी है।

सेक्स करने से ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर की संभावनाएं काफी हद तक कम हो जाती है। इसके अलावा इससे हार्ट संबंधी समस्याएं नहीं होती है और डिप्रेशन भी आस पास भी नहीं फटकता है।
आइए जानते हैं कि सेक्स करने से क्या क्या फायदे मिल सकते हैं और अच्छी सेहत के लिए कितनी बार इंटिमेट रिलेशन बनाना चाहिए।

9 गुना कम हुई दिलचस्पी
एक स्टडी की मानें तो अमेरिका के लोगों में एक दशक के दौरान सेक्स के रुझान में गिरावट आई है। साल 2000 से 2004 की तुलना में 2010 से 2014 तक आते आते अमेरिका के लोगों ने 9 गुना कम सेक्स किया। अगर बात करें शादीशुदा कपल्स की तो उनके बीच तो ये आंकड़ा और भी कम था। रिसर्च के अनुसार शादीशुदा कपल में हर साल 16 बार कम सेक्स हुआ है।

क्यों आ रही है सेक्स में कमी?
स्टडी की मानें तो काम के बढ़ते घंटे और दिन-दिन बढ़ती जिम्मेदारियों की वजह से लोगों की सेक्स को लेकर दिलचस्पी घटती जा रही है। साथ ही सोशल मीडिया में घंटों बिताने के साथ और मनोरंजन के दूसरे और बेहतरीन साधन उपलब्ध होने की वजह से भी लोगों अब दूसरी जगह ज्यादा व्यस्त रहने लगे हैं। बदलती लाइफस्टाइल की वजह से सेक्स में भी गिरावट आई हैं। एक औसत वयस्क कपल 1 साल में 54 बार सेक्स करता है जो सप्ताह में 1 बार सेक्स करने से कुछ ज्यादा है जबकि शादीशुदा जोड़े जो एक ही छत के नीचे रहते हैं वे 1 साल में 51 बार सेक्स करते हैं।

फ्रीक्वेंसी से ज्यादा खुशी है जरूरी
सेक्स फ्रीक्वेंसी मतलब आप कितनी बार सेक्स करते हैं इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता अगर आप अपने पार्टनर के साथ संतुष्ट हैं। एक रिसर्च की मानें तो खुश रहने के लिए सप्ताह में एक बार सेक्स करना भी काफी है। विशेषज्ञों के अनुसार किसी रिश्ते की संतुष्टि के लिए सप्ताह में एक से ज्यादा बार सेक्स करना चाहिए।

इम्यूनिटी बढ़ती है
नियमित रूप से सेक्स करने से इम्यूनिटी बढ़ाने वाली एंटीबॉडी की मात्री शरीर में बढ़ जाती है जिससे आपको सर्दी और बुखार से लड़ने की ताकत मिलती है।

तनाव होता है दूर
रोजाना सेक्स करने से शरीर की कई सारी बीमारियां दूर होती हैं। इससे ना तो आपको कभी तनाव महसूस होगा और ना ही आपको कभी दिल की बीमारी होगी। रोजाना सेक्स से आपकी जिंदगी लंबी बनती है और आपको हर वक्त खुशी का एहसास रहता है। सेक्स के बहुत से फायदे हैं।

माहवारी के दर्द से छुटकारा
पीएमएस क्रैंप मासिक आने से कुछ दिन पहले संभोग करने से आपको तेज पेट दर्द से भी छुटकारा मिल सकता है। सेक्स करने से आपके पेट में गैस की भी समस्या नहीं रहेगी।

दिल के लिए अच्छा
एक शोध में ये बात सामने आई है कि महीने में एक बार सेक्स करने वाले पुरुषों की तुलना में सप्ताह में दो बार से ज्यादा सेक्स करने वालों को दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम होता है



Click it and Unblock the Notifications