Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
अक्ल के दाढ़ में है दर्द तो तुरंत आजमाएं ये घरेलू उपचार

हम में से बहुत से लोंगो के लिये 17 से 21 की उम्र में निकलने वाले 4 अक्ल के दांतों का आना काफी ज्यादा दर्द भरा अनुभव होता है। कई लोगों में ये 25 के बाद भी आती है। ये दांत काफी मजबूत होते हैं जो कि काफी देर के बाद आते हैं।
हमारे मुंह में 28 दांत पहले से ही निकल चुके होते हैं और वह पूरे मुंह भर में अपनी जगह बना चुके होते हैं, लेकिन अक्ल के दांत काफी लेट से आते हैं, जिसके कारण उन्हें फैलने की जगह नहीं मिलती जिसके चलते आपको काफी दर्द होता है। इसके साथ ही मसूड़ों पर भी दवाब बनता है। इस वजह से दांतों में दर्द, मसूड़ों में सूजन और असहजता की शिकायत हो जाती है।

हांलाकि यह एक नेचुरल प्रक्रिया है जो सभी के साथ एक ना एक दिन होनी ही है। अक्ल दाढ़ का दर्द कभी भी हो सकता है और ये कम से कम एक या दो दिन तक तो रहता ही है।
दांतों में दर्द होने पर आप सही से ब्रश नहीं कर पाते है और सांसों की बदबू, उसके बाद मुंह में सड़न जैसी भी कई समस्याएं हो जाती हैं। अगर आपको अपने दांतों के दर्द से छुटकारा पाना है तो कुछ घरेलू उपाय अपनाएं, जो कि निम्न प्रकार हैं।

1. लौंग:
दांत के दर्द के लिए हममें से ज्यादातर लोग लौंग का इस्तेमाल करते हैं। लौंग को दांतों के बीच दबा कर रखें, इससे दर्द में काफी आराम मिलेगा। लौंग में काफी मात्रा में एनेस्थेटिक और एनलगेसिक गुण होते हैं जो दर्द को दूर भगा देते हैं। दिन में दो से तीन बार लौंग को रखना चाहिए और इस दौरान कुछ भी न खाएं।

2. नमक:
दांत दर्द में नमक का इस्तेमाल करना भी बहुत फायदेमंद होता है। दर्द को दूर करने के लिये पानी को हल्का गुनगुना करके उसमें नमक डाल लें और गरारा करें, और मुंह में भरकर सेंक दें। इससे दांतों का संक्रमण दूर हो जाएगा और आपको दर्द से निज़ात मिल जाएगा। सुबह ब्रश करते समय भी आप नमक वाले पानी का ही इस्तेमाल करें।

3. लहसुन
लहसुन में antioxidant, antibiotic, anti-inflammatory और दूसरे कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो अक्ल दाढ़ के दर्द को कम करने में मदद करते हैं। लहसुन को अगर छीलकर उसकी कलियों को चबाया जाएं, तो दांतों के दर्द में आराम मिलता है। दिन में दो बार दो-दो कलियों को चबाने से जल्दी ही दर्द के दांतों से छुटकारा मिल जाता है।

4. हींग:
हींग में कई आयुर्वेदिक गुणों का होते हैं। इसमें कई anti-inflammatory, एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो दांतों से दर्द में राहत प्रदान करते है। इसके इस्तेमाल के लिए आप हींग को बहुत कम मात्रा में लें और उसे दर्द वाली जगह पर लगा लें या इसे एक चौथाई पानी में घोल बनाकर माउथवॉश की तरह इस्तेमाल करें।

5. प्याज:
दांत दर्द में प्याज एक जादू के समान है। इससे आपको जल्द ही दांतों के दर्द से आराम मिलेगा। इसे अगर कच्चा खाया जाए तो दांतों के दर्द में आराम मिलता है। अगर आपके दांतों में दर्द इतना ज्यादा है कि आप इसे कच्चा नहीं खा सकते हैं तो इसका रस निकालकर दांतों में निकाल लें।

6. अमरूद की पत्तियां:
अमरूद की ऊपर वाली ताजा कोमल पत्तियों को तोड़ लें और उन्हे दांतों में दर्द वाले हिस्से पर रखकर दबा लें, इससे दर्द में काफी राहत मिलेगी। हर दिन चार बार ऐसा करने काफी राहत मिलती है। आप चाहें तो इन पत्तियों को एक कप पानी में उबालकर उस पानी को माउथवॉश की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

7. टी बैग
अगर दांत आते ही आपके मसूड़ो में सूजन आ जाती है तो टी बैग रखने से आपको काफी आराम मिलेगा। इसको इस्तेमाल करने का तरीका यह है कि एक कप में पानी भर के उसमें टी बैग डालें और फिर उस कप को रेफ्रिजिरेटर में रख दें। एक बार जब टी बैग अच्छी तरह से ठंडा हो जाए तब उसे निकाल कर अपने दांतों पर लगाएं। इससे मसूड़ों की सूजन कम होगी और आपको तुरंत ही दर्द से आराम मिल जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
