Latest Updates
-
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम
इस आसान नुस्खे से प्लाक हटाएं, दांतों को खोयी चमक वापस पाएं


दांतों में प्लाक की समस्या है तो बहुत सामान्य और इसे आप नज़रअंदाज़ भी नहीं कर सकते हैं और डेंटिस्ट से ईलाज करवाने का मतलब है अच्छे-खासे खर्च के लिए तैयार रहना जोकि हर कोई वहन नहीं कर पाता है। आपको बता दें कि इस बीमारी के ईलाज में सदियों पुराने प्राकृतिक नुस्खे भी फायदेमंद होते हैं और इसकी मदद से आप बिना पैसे खर्च किए ही दांतों में होने वाली प्लाक की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। ये जानने के बावजूद कि रसायन युक्त उत्पादों का प्रयोग नुकसानदायक होता है हम उन्हें ज़्यादा वरीयता देते हैं।
घर में आपको बड़ी आसानी से इन नुस्खों को तैयार करने की सामग्री मिल जाएगी और इसमें ज्यादा वक़्त भी नहीं लगता है। साथ ही विज्ञान ने भी इन नुस्खों को असरकारी माना है। आप आज ही इन नुस्खों को अपने घर पर प्रयोग कर सकते हैं।

इस घरेलू नुस्खे के लिए आपको क्या चाहिए-
नमक: एक चम्मच सादा नमक एक छोटे गिलास में लें।
बेकिंग सोड़ा: 2 चम्मच बेकिंग सोड़ा लें और इसे नमक वाले गिलास में डाल दें। अब दोनों को मिक्स करें।
पानी: नमक और बेकिंग सोड़ा के घोल में एक चम्मच पानी डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
ध्यान रहे कि ये पेस्ट थोड़ा गाढ़ा होना चाहिए ताकि आप इसे टूथब्रश पर लगा सकें।
निर्देश-
इस घरेलू नुस्खे से अपने दातों पर ब्रश करें। 3 मिनट तक सभी दांतों पर इससे ब्रश करें और फिर पानी से कुल्ला कर लें।
आप इस नुस्खे का प्रयोग महीने में एक या दो बार कर सकते हैं। इसके बाद आपको डेंटिस्ट के पास जाना नहीं पड़ेगा।
टिप-
इस टूथपेस्ट को जीभ पर टच ना होने दें क्योंकि इसका स्वाद बहुत कड़वा और नमकीन होता है।

अगर आपके दांतों में दर्द है या किसी भी तरह की समस्या है तो आप इस आसान घरेलू नुस्खे से अपने दांतों को स्वस्थ और चमकदार बना सकते हैं। ओरल हैल्थ और हाईजीन का ध्यान रखकर आप मुंह को साफ और कई तरह की बीमारियों से बचा सकते हैं। कई लोग सोचते हैं कि दिन में दो बार ब्रश करने से दांतों की सफाई हो गई और सिर्फ इतने भर से ही वो कई बीमारियों से बच जाएंगें। लेकिन आपको बता दें कि ओरल हाईजीन और डेंटल हैल्थ सफेद चमकते दांतों से कई ज्यादा है और खराब दांतों के कारण आप डायबिटीज़ तक की चपेट में आ सकते हैं।
ओरल हाईजीन में ब्रश करना, जीभ साफ करना आदि शामिल है। वहीं अगर आप अपने आहार में कुछ प्राकृतिक चीज़ों को शामिल कर लेंगे तो आपके दांत हमेशा के लिए स्वस्थ रह सकते हैं।
मजबूत दांतों के लिए फायदेमंद हैं ये चीज़ें:

दूध
दूध में मौजूद कैल्शियम दांतों को मजबूत बनाता है जबकि प्रोटीन मुंह में एसिड के स्तर को कम करता है।

चीज़
चीज़, कैल्शियम, फास्फोरस और प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है और इससे दांत सफेद, मजबूत और कीड़ों से सुरक्षित भी रहते हैं। उम्र के साथ घटने वाले एनेमल को भी ये बचाता है।

स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी में कई सारे एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो दांतों को स्वस्थ बनाए रखते हैं। फल में मौजूद एस्कॉर्बिक एसिड दांतों को सफेद बनाए रखने में मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications