Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
गर्मियों में इन सब्जियों को ज्यादा खाने से बचें, शरीर में पैदा करती है हीट
वैसे तो हर मौसम का अपना खान पान होता है जो मौसमी बीमारियों से लड़ने की ताकत देने के साथ शरीर को चुस्त तंदरुस्त बनाता है। लेकिन हर सीजन में एक अलग-अलग सब्जियां खानी चाहिए। दरअसल कुछ सब्जियों का सेवन यदि गर्मी में किया जाता है तो वह शरीर की गर्मी और तापमान को बढ़ा देती है। यह गुण उन सब्जियों में ज्यादातर पाया जाता है, जिनमें कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन ज्यादा मात्रा ज्यादा होती है
आइए जानते है कि गर्मियों में कौनसी सब्जियां खाने से दूरी बनाना चाहिए। इससे हार्मोनल इम्बैंलेंस, मुहांसे व अन्य स्किन प्रॉब्लम, बवासीर और पाचन संबंधी समस्याएं पैदा हो जाती है। अगर आप इन समस्याओं से जूझ रहे हैं तो फिर आपको शरीर की गर्मी और तापमान बढ़ाने वाली सब्जियों से बचना चाहिए। आइए ऐसी सब्जियों के बारे में जानते हैं, जो शरीर की गर्मी और तापमान को बढ़ा देती है।

अदरक
अदरक में शरीर को गर्म करने का प्राकृतिक गुण पाया जाता है। ऐसा इसमें पाए जाने वाले स्पाइसी फ्लेवर के कारण होता है। इसलिए इससे आपको बचना चाहिए, क्योंकि यह शरीर के तापमान को बढ़ा देता है। हालांकि अगर आप थोड़ी मात्रा में अदरक खाएंगे तो इससे नुकसान नहीं होगा और स्वास्थ के लिए फायदेमंद रहेगा। वहीं नियमित रूप से ज्यादा मात्रा में अदरक के सेवन से कई समस्याएं आती हैं।

मिर्च
मिर्च परिवार का कुछ सब्जियां जैसे सामान्य मिर्च और शिमला मिर्च में भी शरीर के तापमान को बढ़ाने का गुण पाया जाता है। ये शरीर के सर्कुलेट्री सिस्टम को उत्तेजित करता है, जिससे शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इसका सेवन बड़ी सावधानी से करना चाहिए, क्योंकि इसकी कुछ प्रजातियां मुंह की त्वचा को जला भी सकती है।

गाजर
नारंगी रंग की इस सब्जी में काफी गर्मी होती है, जिससे शरीर का तापमान काफी बढ़ जाता है। इसका कड़ा फ्लेवर शरीर के सर्कुलेट्री सिस्टम को बढ़ा देता है, जिससे शरीर की आंतरिक तापमान में वृद्धि हो जाती है। इसलिए आपको गाजर से बचने की कोशिश करनी चाहिए।

प्याज
भोजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए जाना जाता है और यह तकरीबन हर तरह के व्यंजन का अभिन्न हिस्सा है। पर इसे शरीर को गर्म करने का गुण पाया जाता है और साथ ही हार्मोनल इम्बैलेंस भी आता है। प्याज में इतनी गर्मी होती है कि अगर आप इसे अंडरआर्म में दबाकर रखेंगे तो भी शरीर का तापमान इतना बढ़ जाएगा कि फीवर का एहसास होने लगेगा। इसलिए अगर आपको गर्मी से प्रॉब्लम है तो प्याज से दूर रहें।

पत्तेदार सब्जियां
सलाद पत्ती और पालक साग जैसी पत्तेदार सब्जियां शरीर के काफी फायदेमंद होती हैं। ये एंटीआक्सीडेंट से भरपूर होती है और हमें बीमारियों से बचाती हैं। लेकिन ये सब्जियां प्रोटीन से भी भरपूर होती हैं। ये प्रोटीन ब्रेकडाउन होने पर गर्मी छोड़ता है। यह गर्मी शरीर के तापमान में वृद्धि करती है। अगर आपको शरीर की आंतरिक गर्मी से परेशानी है तो ऐसी सब्जियों से दूर रहें।
सलाद पत्ती और पालक साग जैसी पत्तेदार सब्जियां शरीर के काफी फायदेमंद होती हैं। ये एंटीआक्सीडेंट से भरपूर होती है और हमें बीमारियों से बचाती हैं। लेकिन ये सब्जियां प्रोटीन से भी भरपूर होती हैं। ये प्रोटीन ब्रेकडाउन होने पर गर्मी छोड़ता है। यह गर्मी शरीर के तापमान में वृद्धि करती है। अगर आपको शरीर की आंतरिक गर्मी से परेशानी है तो ऐसी सब्जियों से दूर रहें।

लहसुन
लहसुन भोजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए जाना जाता है और यह खाने में तड़का लगाने का काम आता है। इसे शरीर को गर्म करने का गुण पाया जाता है और साथ ही हार्मोनल इम्बैलेंस भी आता है। इसे खाए लेकिन ज्यादा मात्रा में नहीं।

गैप बनाकर खाएं
ये सब्जियां पैदा करती हैं गर्मी इसलिए रहें दूर: ऊपर बताई सब्जियां शरीर के तापमान को बढ़ाने के लिए जानी जाती है। पर अगर इसका सेवन संयमित होकर की जाए तो इससे काफी फायदा पहुंचता है। इसलिए आप कभी भी इन सब्जियों को पूरी तरह से न छोड़ें क्योंकि यह ढेरों पौष्टिक तत्व का स्रोत है।



Click it and Unblock the Notifications
