Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
नाक के बाल क्यों नहीं तोड़ने चाहिए, इसके है बड़े नुकसान
हमारे शरीर में कई जगह पर अनचाहे बाल उग जाते है। जो कि हमारी खूबसूरती को कम कर देता है। हालांकि शरीर और चेहरे पर अनचाहे बाल सभी को बुरे लगते हैं। लेकिन कुछ अंग पर बाल हमारी बाहरी कीटाणु और बैक्टीरिया से सुरक्षा करते हैं। कुछ लोग कैंची से इन अनचाहे बालों को हटा देते हैं। कई लोगों के नाक के बाल भी बहुत बुरे लगते हैं और इसलिए वो कैंची की मदद से नाक के बालों को काट दिया करते हैं लेकिन आपको बता दें कि आपका ऐसा करना बिलकुल गलत होता है।
आइए जानते है कि आखिर क्यों नाक के बाल नहीं तोड़ने चाहिए।

क्या होता है नुकसान
नाक में बालों का होना हमारे लिए शरीर के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि ये हमारे शरीर में गंदगी जाने से रोकते हैं। सांस के साथ-साथ धुल, मिटटी भी चले आते हैं अगर हमारे नाक में बाला ना हों तो ये हमारे शरीर में प्रवेश करने लगते हैं जिससे आपको कई बीमारियाँ उत्पन्न हो सकती हैं और अगर आपके नाक में बाल हों तो गंदगी आपके नाक के बाल में ही जमकर रह जाती है और आपके शरीर के अन्दर प्रवेश नहीं कर पाती इस लिए नाक के बालों को नहीं काटना चाहिए।
इंफेक्शन से बचाते है
हमारी नाक में बाल नहीं होंगे तो इन प्रदूषित बैक्टीरिया के कारण हम किसी इन्फेक्शन का शिकार हो सकते हैं या बीमार पड़ सकते हैं। ये बैक्टीरिया नाक के द्वारा प्रवेश करके हमारे शरीर में जाकर हमें बीमार कर सकते है। इसलिए नाक के बालों को काटने से बचाना चाहिए।
डेंजर ट्राइंगल का होता है हिस्सा
आंखों, नाक और मुंह के आसपास का हिस्सा खास होता है ये हिस्सा डेंजर ट्राइंगल के अंदर आते है। चेहरे के इन हिस्सों के पास से शरीर की कई महत्वपूर्ण नसें गुजरती हैं। इस डेंजर ट्राइंगल वाले हिस्से में जो ब्लड वेसल्स यानि रक्त वाहिनियां होती हैं, उनका सीधा संबंध दिमाग के पास मौजूद रक्त वाहिनियों से होता है। आंखों, नाक और मुंह के आसपास की त्वचा स्किन इंफेक्शन से जल्दी प्रभावित होती है और कई बार खतरनाक रूप ले सकती है।
ऐसे में अगर डेंजर ट्राइंगल के हिस्से में गंभीर इंफेक्शन हो जाए, तो इससे दिमाग की नसों तक इंफेक्शन पहुंच सकता है और व्यक्ति की मौत भी हो सकती है या वो पागल हो सकता है। इसलिए नाक के बाल को तोड़ने से बचना चाहएि।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
