Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
विश्व जल दिवस: मोटापा घटाने से लेकर माइग्रेन तक दूर करता है पानी, जानें खाली पेट पानी पीने के फायदे

आज 22 मार्च है और आज ही के दिन पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय जल दिवस मनाया जा रहा है। विश्व जल दिवस की घोषणा ब्राजील के रियो दे जनेरो में 1992 में हुए पर्यावरण और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (यूएनसीईडी) में हुई थी। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने 22 मार्च को अंतरराष्ट्रीय जल दिवस के रूप में घोषित किया। इसका उद्देश्य विश्व के सभी विकसित देशों में स्वच्छ एवं सुरक्षित जल की उपलब्धता सुनिश्चित करवाना है साथ ही यह जल संरक्षण के महत्व पर भी ध्यान केंद्रित करता है।
बूंद-बूंद पानी की कीमत बहुत कम ही लोग समझते हैं। पानी ना केवल रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाली चीज़ है बल्कि सेहत के लिहाज से भी इसका कोई जवाब नहीं है। आज विश्व जल दिवस के दिन हम आपको जानकारी देंगे कि सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर को क्या क्या फायदे मिल सकते हैं। हमारा शरीर 70% पानी से ही बना हुआ है इसलिये पानी हमारे शरीर को ठीक से चलाने के लिये कुछ हद तक जिम्मेदार भी है।

जापानी मेडिकल सोसायटी के मुताबिक, खाली पेट सुबह पानी पीने से आपको सिर दर्द, शरीर दर्द, ह्रदय की बीमारियों, तेज ह्रदय गति, एपिलेप्सी, अत्यधिक मोटापे, अस्थमा, टीबी, किडनी व यूरीन की बीमारियां, वॉमिटिंग, गैस, डायबिटीज, डायरिया, पाइल्स, कब्ज, कैंसर, आंख, नाक, कान और गले की बीमारियों के इलाज में मदद मिलती है। तो अब देर कैसे आइये जानते हैं और भी लाभ...

1. गैस्ट्रिक के लिये अच्छा
अगर आपको बहुत ज्यादा एसिडिटी होती है तो आपको रोजाना सुबह उठ कर 3 गिलास पानी खाली पेट पीना चाहिये। इससे एसिडिटी का लेवल कम होता है। ऐसा रोज प्रेक्टिस करने से आपका पेट साफ रहेगा और आप हेल्दी भी रहेंगे।

2. बॉडी को डिटॉक्स करे
सुबह सुबह खाली पेट एक या 2 गिलास पानी पीने से शरीर में जमा गंदगी बाहर निकलती है। साथ ही यह ब्लोटिंग को भी दूर करता है और मेटाबॉलिज्म का रेट बढाता है जो कि पाचन क्रिया के लिये अच्छा होता है। यह हमारे इम्यून सिस्टम के लिये भी अच्छा माना जाता है।

3. मोटापा घटाए:
मोटापा घटाने के लिये अगर आप डाइट पर हैं और उसके साथ ढेर सारा पानी पी रही हैं तो आपका मोटापा काफी जल्दी घटेगा क्योकि पानी में बिल्कुल भी कैलोरीज़ नहीं होती। जब आप सुबह ठंडा पानी पीते हैं तब आपके शरीर का मैटाबॉलिज्म 24 % तक और बढ़ जाता है, जिससे आप जल्द ही वेट कम कर लेते हैं।

नई कोशिकाएं बनें:
सुबह सबसे पहले पानी पीने से मासपेशियों और नई कोशिकाओं का निर्माण होता है।

5. बीमारियां दूर करे:
पानी पीने से गले की बीमारी, मासिक धर्म, कैंसर, आंखों की बीमारी, डायरियां, पेशाब संबन्धित बीमारी, किड़नी, टीबी, गठिया, सिरदर्द और तमाम तरह की बीमारियां आपके शरीर से दूर रहेंगी।

6. आपकी भूख बढाए:
पानी पी कर जब आपका पेट साफ हो जाता है, तब इस प्रकार से आपको भूख लगती है। इससे आपका सुबह का ब्रेकफास्ट अच्छा होता है। खून बनाए खाली पेट पानी पीने से रेड ब्लड सेल्स जल्दी जल्दी बढने लगती हैं।

7. माइग्रेन से बचाए:
पानी पीने से सिरदर्द-माइग्रेन दूर होता है। एक नए शोध में यह बात सामने आई है। सिरदर्द और माइग्रेन से परेशान रहने वाले रोगियों को पानी पीते रहने से काफी राहत मिलती है। साथ ही पानी पीते रहने से सिरदर्द और माइग्रेन की तेजी को कम भी किया जा सकता है। माइग्रेन अक्सर डीहाइड्रेशन से हेाता है इसलिये माइग्रेन रोगी को दिमाग तर रखने के लिये पानी पीते रहना चाहिये।

8. पेट साफ रखे:
सुबह कुछ भी खाने से पहले अगर आप पेट भर पानी पीते हैं तो आपका पेट अच्छी तहर से साफ होगा जिस वजह से आपका शरीर पोषक तत्व को आसानी से ग्रहण कर पाएगा। इसके अलावा यह आपके भूख को भी बढाएगा, जो कि आपकी हेल्थ के लिये अच्छा है।

9. त्वचा से हटाए झुर्रियां :
कहा जाता है कि पानी आपके खून से घातक तत्वों को बाहर निकालता है जिससे त्वचा चमकदार बनती है। अगर आप सुबह उठ कर दो गिलास पानी पिएंगी तो आपकी स्किन में लचीलापन आएगा और आपकी स्किन पहले से जवां दिखने लगेगी और झुर्रियां भी कम होने लगेंगी।

10. सुस्ती दूर होती है
खाली पेट पानी पीने से आपकी रेड ब्लड सेल्स को तेजी से बढने में मदद मिलती है जिससे आपके शरीर के सभी अंगो को ऑक्सीजन प्राप्त होता है। इस वजह से शीर में ऊर्जा भरती है और सुस्ती दूर होती है।



Click it and Unblock the Notifications
