Latest Updates
-
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं
सिर्फ खाना गर्म रखने के काम नहीं आता है एल्यूमिनियम फॉइल, पांव और गले का दर्द करें दूर
एल्यूमिनियम फॉइल का इस्तेमाल हम खाने को पैक करने में करते हैं, ताकि खाना गर्म रहें। लेकिन क्या आप ये बात जानते है कि इससे आपको स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से निजात मिल जाएगा। जी हां, हाल ही में एक रिसर्च सामने आई है कि एल्यूमिनियम फॉइल के इस्तेमाल से शरीर के किसी भी अंग में होने वाले दर्द को दूर किया जा सकता है। इस फॉइल का यूज आप गर्दन, पीठ, कंधे, घुटने या पैरों के दर्द से निजात दिलाता है। जानिए इसका इस्तेमाल करने से और क्या-क्या फायदा मिलेंगे।
एल्यूमिनियम फॉइल में बहुत अधिक मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेंटरी गुण होते हैं। यह हीलिंग में काफी फायदेमंद होती है। इसीलिए चीन और रशिया के लोग एल्यूमिनियम फॉइल का इस्तेमाल नेचुरल हीलर के तौर पर करते है। जानें इस्तेमाल करने के फायदों के बारें में।

सर्दी-जुकाम होने पर
जुकाम होने पर भी एल्यूमिनियम फॉइल की 7-8 परत लेकर इसे पैर में अच्छी तरह से लपेट लें। इस बात का ध्यान रखें कि हर परत के बीच में एक कागज हो। कम से कम 2 घंटे ऐसे लगा रहने के बाद इसे फिर से लगाएं। आप देखेंगे कि आपका जुकाम पहले से कम हो गया।

थकान से दिलाएं निजात
खाना गर्म करने के बाद एल्यूमिनियम फॉइल आपकी थकान भी दूर करता है। इसके लिए एल्यूमिनियम फॉयल की कुछ पट्टियां लें और इन्हें 2-4 घंटे के लिए फ्रीजर पर रख दें। इसके बाद इन्हें निकाल कर इन्हें अपने चेहरे पर लगा लें। सबसे ज्यादा गाल और आंखों के नीचे। इन्हें तक तक ऐसे ही छोड़ दें। जब तक कि आपके मसल्स को पूरी तरीके से आराम न मिल जाएं। इसे उपाय को लगातार करने से आपको थोड़े दिन में समझ आ जाएगा कि आपको तनाव, स्ट्रेस से निजात मिल गया है।

जोड़ो पर दर्द
अगर आपको आर्थराइटिस, हील पेन आदि की समस्या है, तो आप एल्यूमिनियम फॉइल से आसानी से दर्द से निजात पा सकते है। इसके लिए जहां पर आपको सबसे ज्यादा दर्द हो। उस जगह पर एल्यूमिनियम फॉयल को लपेट लें और रातभर ऐसा ही लगा रहने दे। लगातार 10-12 दिन करने पर आपको हर तरह के दर्द से निजात मिल जाएगा।

जलने पर भी आता है काम
जलने पर भी एल्यूमिनियम फॉइल बहुत आ सकता है। इस बारे में एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप जल गए है, तो सबसे पहले उस जगह को ठंडे पानी से धो लें इसका बाद साफ सॉफ्ट कपड़े से उसे पोछ लें। इसके बाद जले हुए घाव में अधिक मात्रा में मलहम लगा लें। इसके बाद इसमें एल्यूमिनियम फॉयल से लपेट दें और इसे मे़डिसीन बैंडे़ज से कवर कर दें। इसके बाद जब आपके दर्द खत्म हो जाएं, तो इसे हटा दें।



Click it and Unblock the Notifications
