Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
मुंह की हर समस्या से दूर करता है मिस्वाक, दांतों के आयुर्वेदिक दवा
मिस्वाक एक औषधि है, जिसे दंत स्वास्थय के लिए पिछले 7 हजार सालों से इस्तेमाल किया जा रहा है। ये न सिर्फ दांतों को चमकाने का काम करता है बल्कि मुंह से आने वाली दुर्गंध को दूर करता है। मिस्वाक का इस्तेमाल माउथ फ्रेशनर के तौर पर प्रयोग कर सकते हो। मिस्वाक में 19 तरह के सक्रिय तत्व होते हैं, दांतों को मजबूत रखने में मदद करते हैं।
इसमें विटामिन सी, सल्फर, टैनिन, कैल्शियम, क्लोराइड, फ्लोराइड, सिलिका, एसेंशियल ऑयल आदि होते हैं। तो आइए आपको मिस्वाक से दांतों को होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं। इससे आपको ताजी सांसों का अनुभव होता है। मिस्वाक का माउथ फ्रेशन की तरह काम करता है।

दांतों को चमकाएं
मिस्वाक, दांतों से जुड़ी हर समस्या को दूर करता हैं। पीले पड़ चुके दांतों को चमकाने का काम करता है। अगर आपके दांत अपनी चमक खो चुके हैं तो थोड़ा मिस्वाक घिस लें। इससे दांतों की चमक फिर से आने लगती है।

कैविटी और दांतों की सड़न को करें दूर
दांत की सड़न कम करने के लिए लार का उत्पादन महत्वपूर्ण होता है जो दांतो को सड़ने से बचाता है। इसके अलावा ये लार का उत्पादन भी करता है जो प्राकृतिक रुप से दांतों को मजबूत बनाता है। इसके साथ मिस्वाक इनामेल को मजबूत करने में मदद करता है, जिससे दांत सफेद रहते हैं।

प्लाक को रोकता है
प्लाक की समस्या एक सामान्य प्रक्रिया है, प्लाक एक रंगहीन बैक्टरिया की पर्त होती है जो दांतों और मसूड़ों के ऊपर बन जाती है जो ब्रश करने से भी हटती नहीं हैं। मिस्वाक का इस्तेमाल प्लाक बनने से रोकती है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरिया गुण होते हैं जो दांतों और मसूड़ों में होने वाले प्लाक को रोकता है।

मुंह से दुर्गंध दूर करता है
सांस लेने में बदबू आना दांतों की समस्या होती है। ऐसा भोजन की वजह से, कैविटी और मसूड़ों की समस्या के कारण होता है। साथ ही ये मुंह में लार बनाने का काम करता है, जो सांस से की बदबू को दूर करता है।

मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करें
व्यक्ति के मुंह में 700 तरह के बैक्टीरिया होते हैं, जिनमें से बहुत सारे बैक्टीरिया हानिकारक नहीं होते हैं। कुछ बैक्टीरिया दांतों को सड़न से बचाने में मदद करते हैां और कुछ हानिकारक होते हैं जो दांतों की समस्या उत्पन्न करने में मदद करते है। मिस्वाक में एंटीबैक्टीरियल गुण होता है तो मुंह में बैक्टीरिया के विकास को कम करता है।



Click it and Unblock the Notifications