Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
गर्मी में घटाना है वजन तो इन चीजों के साथ मिलाकर पीएं लस्सी, कब्ज और बवासीर का भी करें इलाज
गर्मियों के मौसम में लस्सी पीकर न सिर्फ ठंडक का अहसास होता है बल्कि शरीर में एनर्जी आ जाती है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व भी होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। पारंपरिक रूप से लस्सी को सिर्फ भोजन के बाद पीया जाता था, लेकिन अब यह गर्मियों के दौरान लू और तेज धूप से बचने के लिए लस्सी का सेवन किसी भी समय किया जा सकता है। कहीं मीठी तो कहीं नमकीन लस्सी पीने का चलन हैं। यह दही और पानी के साथ जीरा, काला नमक, काली मिर्च, हरा धनिया, हरी मिर्च, हींग और पुदीना जैसे मसालों को डालकर बनाई जाती है। लस्सी एक अच्छा पेय है और इसके कई अतिरिक्त स्वास्थ्य लाभ भी है।
घर पर बनी ताज़ा लस्सी ही अच्छी होती है। आज हम आपको लस्सी से बनी एक ऐसी डिश के बारे में बता रहे हैं जो वजन को तेजी से कम करती हैं।

वजन कम करती है लस्सी
लस्सी, दही से बनाई जाती है। गर्मियों में दही पेट से जुड़े हर मर्ज का इलाज होता है। जिन लोगों को कब्ज या पेट फूलने जैसी शिकायत होती है। उनके लिए लस्सी किसी अमृत से कम नहीं होती है। अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट दही और केले को मिक्सी में अच्छी तरह से पीसकर स्मूदी बनाकर पीएंगे तो आपका वजन तेजी से कम होगा। इसके साथ ही जिन लोगों को सीने में जलन, अपच या पेट दर्द की शिकायत होती है इससे वो भी दूर होती है।

छाछ या लस्सी के अन्य फायदे
गर्मियों में लस्सी ही नहीं छाछ का सेवन किसी अमृत से कम नहीं है। इसमें कैलोरी और फैट बहुत कम मात्रा में होता है। साथ ही इसमें विटामिन सी, ए, ई, के और बी पाये जाते हैं, जो शरीर के पोषण की जरुरत को पूरा करता है।

ये महत्वपूर्ण खनिज शामिल होते है
इसके अलावा इसमें आयरन, जिंक, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाये जाते है, जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। छाछ से पेट का भारीपन, आफरा, भूख न लगना, अपच व पेट की जलन की शिकायत दूर होती है।

पीलिया के लिए बेहतर दवा
पीलिया रोग में भी एक कप छाछ में दिन में तीन-चार बार लेने से फायदा होता है। छाछ पीने से गर्मियों में यूरिन इंफेक्शन से भी बचा जा सकता है। इसके अलावा प्यास लगना और त्वचा संबंधी बीमारियों में लाभ होता है।

ये चीजें मिलाकर पीएं लस्सी में
लस्सी या छाछ में मिश्री, काली मिर्च और सेंधा नमक मिलाकर रोजाना पीने से एसिडिटी की समस्या खत्म हो जाती है। छाछ और लस्सी में में हेल्दी बैक्टीरिया और कार्बोहाइड्रेट होते हैं साथ ही लैक्टोस नामक तत्व होता है जो शरीर में आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। अगर कब्ज की शिकायत बनी रहती हो तो अजवाइन मिलाकर छाछ पीएं। पेट की सफाई के लिए गर्मियों में पुदीना मिलाकर लस्सी बनाकर पीएं।



Click it and Unblock the Notifications
