Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
तांबे के बर्तन में रखी ये चीजें बन सकती हैं जहर, ना करें इनका सेवन
सेहत के लिहाज से तांबे के बर्तन के फायदे आपने जरूर सुने होंगे। लोगों को इस बर्तन में रखा पानी पीने की सलाह दी जाती है। आमतौर पर हम सभी लोगों ने तांबे के बर्तन से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जाना है। लेकिन खाने पीने की कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिन्हें तांबे के बर्तन में रखकर सेवन करना आपके लिए किसी खतरे से खाली नहीं है।

दरअसल इन बर्तन में कॉपर धातु होता है जो कई चीजों के साथ मिलकर रिएक्ट कर जाता है। इस प्रतिक्रिया की वजह से ऐसे बर्तन में रखा भोजन खाने से फूड प्वॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है। इस लेख के माध्यम से उन चीजों के बारे में जानते हैं जिन्हें तांबे के बर्तन में रखकर सेवन करने से आपकी तबियत खराब हो सकती है। ये चीजें शरीर के अंदर जाते ही लाभ पहुंचाने के बजाय जहर की तरह काम करने लगती हैं।

1. दूध
भूल से भी तांबे के बर्तन में दूध ना रखें। शायद ही आपको इस बात की जानकारी होगी कि तांबे के बर्तन में रखा हुआ दूध जहरीला हो जाता है। यदि आप इस दूध का सेवन करते हैं तो आपको फूड प्वॉइजनिंग हो सकती है।

2. दही
यूं तो दही के सेवन से शरीर को ढेरों फायदे मिलते हैं लेकिन तांबे के बर्तन में रखा दही जहर बन जाता है। तांबे और दही में मौजूद तत्व जब एकसाथ मिलते हैं तब रासायनिक प्रतिक्रिया होती है और इस वजह से फूड प्वॉइजनिंग की संभावना बढ़ जाती है।

3. अचार
आप गलती से भी तांबे के बर्तन में अचार ना रखें। अचार में सिरका मौजूद होता है और इस बर्तन में रखने से वो मेटल के साथ प्रतिक्रिया करता है जिससे आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।

4. खट्टे फल
आप तांबे के बर्तन में खट्टे फल रखने से बचें और उसमें रखे फलों का सेवन भी ना करें। इससे ना सिर्फ आपके पेट को तकलीफ होगी बल्कि आपको उल्टी, चक्कर और घबराहट भी महसूस हो सकती है।

5. नींबू का रस
तांबे के बर्तन में नींबू का रस रखने की भूल ना करें। नींबू में पाया जाने वाला एसिड तांबे के साथ मिलकर प्रतिक्रिया करता है। इसका सेवन यदि आप करते हैं तो आप पेट दर्द और एसिडिटी की परेशानी से घिर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
