Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
गुड़ और मूंगफली साथ खाने के है कई फायदे, दांत रहेंगे मजबूत और कब्ज होगा दूर
सर्दियों में मूंगफली और गुड़ खाने से सेहत अच्छी रहती है। दोनों के मिश्रण में जबरदस्त गुण छिपे हैं। वैसे तो सिर्फ मूंगफली खाना फायदेमंद है. लेकिन जब मूंगफली को गुड़ के साथ मिलाकर खाते हैं तो इसके हेल्थ बेनिफट्स और बढ़ जाते हैं। एक शोध में सामने आए मूंगफली के साथ गुड़ खाने के फायदे। ठंड के दिनों में मूंगफली और गुड़ से बनी चिक्की खाने की भी सलाह दी जाती है. इससे बॉडी में गर्माहट बनी रहती है।

महिलाएं कब खा सकती हैं गुड़ और मूंगफली?
प्रेग्नेंसी के दौरान मूंगफली और गुड़ खाने से ब्लड सर्कुलेशन प्रॉपर होता है। इससे यूटरस के फंक्शन प्रॉपर होते हैं. यह बच्चे के प्रॉपर डेवलपमेंट के लिए फायदेमंद है। पीरियड्स के दौरान इसे खाने से कमर दर्द जैसी तकलीफ दूर होती है।

दांत और हड्डियां मजबूत
प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर मूंगफली और गुड़ का सेवन करने से दांत और हड्डियां मजबूत होती हैं।

एसिडिटी और कब्ज से छुटकारा
फाइबर से भरपूर मूंगफली एसिडिटी या कब्ज जैसी परेशानियों से भी बचाव रखते हैं।

गुड़ खाने के फायदे
गुड़ मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत होता है, गुड़ खाने से मांसपेशियों, नसों और रक्त वाहिकाओं को थकान से राहत मिलती है। गुड़ पोटेशियम का भी एक अच्छा स्रोत है। इससे रक्तचाप को नियंत्रित बनाए रखने में मदद मिलती है। गुड़ रक्तहीनता से पीड़ित लोगों के लिए बहुत अच्छा है। इसे लोहे का एक अच्छा स्रोत माना जाता है और यह शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढाने में मददगार साबित होता है। यह पेट में गैस बनना और पाचन क्रिया से जुड़ी अन्य समस्याओं को दूर करता है। खाना खाने के बाद गुड़ का सेवन पाचन में सहयोग करता है। सर्दी के दिनों में या सर्दी होने पर गुड़ का प्रयोग आपके लिए अमृत के समान होगा। इसकी तासीर गर्म होने के कारण यह सर्दी, जुकाम और खास तौर से कफ से आपको राहत देने में मदद करेगा।

मूंगफली के फायदे
मूंगफली ह्रदय के लिए बहुत अच्छा होता है, यह बुरे कोलेस्ट्रॉल को घटाता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। मूंगफली पेट के कैंसर, ब्रैस्ट कैंसर और फंगल इन्फेक्शन होने की सम्भावनाएं कम करता है। मूंगफली शरीर के लिए आवश्यक कई खनिज तत्वों जैसे आयरन, जिंक, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कैल्शियम, सेलेनियम, मैंगनीज, कॉपर का बहुत अच्छा स्रोत होता है।



Click it and Unblock the Notifications
